Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौबस्ता में स्कूटी सवार युवती को डंपर ने रौंदा:ड्रेस सप्लाई कर लौट रही थी, हैडफ्री लगाकर कर रही थी बात, ड्राइवर को पकड़ा

    8 hours ago

    1

    0

    नौबस्ता में तेज रफ्तार डंपर ने मंगलवार दोपहर स्कूल में ड्रेस की सप्लाई देकर लौट रही स्कूटी सवार महिला डिजाइनर को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे डंपर चालक को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। स्कूटी चलाते समय वह मोबाइल फोन में हैंडफ्री लगाकर बातचीत कर रही थी तभी हादसा हो गया। सुबह 10 बजे काकादेव जाने के लिए निकली थी नौबस्ता के देवकी नगर निवासी ट्रक चालक अशरफ खान की 30 वर्षीय बेटी इशरत खान ग्रेजुएशन के बाद स्कूलों में बच्चों की डिजाइनर ड्रेस तैयार करती थीं। परिवार में मां नसीम, भाई हमजा, बहन नुसरत और मंतशा है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे घर से काकादेव स्थित एक स्कूल में बच्चों की तैयार डिजाइनर ड्रेसें देनी गईं थीं। वहां से लौटते समय वह मोबाइल फोन में हैंडफ्री लगाकर बात करते हुए स्कूटी चला रही थी। इस दौरान उसने स्कूटी मोड़ दी तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने इशरत को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को हिरासत में लिया है। परिजनों ने बताया कि पिता अशरफ खान ट्रक लेकर बाहर गए हुए हैं, उन्हें हादसे की जानकारी नहीं दी गई है। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी डंपर चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रो. सिद्धार्थ सिंह ने नेतृत्व पर व्याख्यान दिया:नेशनल पीजी कॉलेज में पश्चिमी और भारतीय प्रतिमानों पर चर्चा
    Next Article
    लखनऊ चिड़ियाघर में वन्यजीवों को गर्मी से राहत:स्प्रिंकलर, कूलर और विशेष आहार से तापमान नियंत्रित करने के इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment