Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ एयरपोर्ट से कुल 9 फ्लाइट रद्द:300 से अधिक यात्रियों ने टिकट कैंसल किए, रिफंड के लिए भटकते रहे

    11 hours ago

    1

    0

    ईरान पर हमले के बाद पैदा हुए तनाव का असर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट की उड़ानों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। खाड़ी देशों के लिए विमान सेवाएं पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी हैं। शुक्रवार को दुबई, अबुधाबी और दम्माम जाने-आने वाली कुल आठ उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। उड़ानें निरस्त होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 300 से अधिक टिकट रद्द, एयरलाइनों ने दिया रिफंड उड़ानें रद्द होने के बाद करीब 300 से ज्यादा यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त कराए। एयरलाइनों की ओर से अब तक करीब सवा दो लाख रुपये का रिफंड जारी किया गया है। कई एयरलाइनों ने यात्रियों को भरोसा दिलाया है कि हालात सामान्य होते ही नई बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। ईरान और दुबई के एयरस्पेस बंद होने के कारण पिछले कुछ दिनों से उड़ानों का संचालन गड़बड़ाया हुआ है। पहले लखनऊ से खाड़ी देशों के लिए करीब 17 उड़ानें प्रभावित थीं। आगमन की रद्द उड़ानें अमौसी एयरपोर्ट पर आने वाली पांच उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें अबुधाबी से आने वाली इंडिगो की उड़ान 6E-1416 सुबह 06:05 बजे पहुंचने वाली थी, लेकिन इसे निरस्त कर दिया गया। जयरामगढ़ से आने वाली स्टार एयर की उड़ान S5-228 सुबह 10:10 बजे आने वाली थी, जो रद्द रही। दुबई से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX-194 का समय 11:30 बजे था, लेकिन यह भी नहीं आ सकी। इसके अलावा किशनगढ़ से आने वाली स्टार एयर की उड़ान S5-222 शाम 04:55 बजे और रियाद से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX-190 शाम 07:00 बजे भी रद्द कर दी गईं। प्रस्थान की रद्द उड़ानें लखनऊ से रवाना होने वाली चार उड़ानें भी निरस्त कर दी गईं। इनमें दुबई के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX-193 रात 01:05 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया। जयरामगढ़ के लिए स्टार एयर की उड़ान S5-229 शाम 05:25 बजे जाने वाली थी, जो रद्द रही। इसके अलावा दुबई के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX-197 शाम 05:45 बजे और अबुधाबी के लिए इंडिगो की उड़ान 6E-1415 रात 08:35 बजे भी निरस्त कर दी गईं। एयरपोर्ट पर जानकारी लेने के लिए भटकते रहे यात्री उड़ानें रद्द होने के बाद अमौसी एयरपोर्ट पर यात्रियों और उनके परिजनों की भीड़ काउंटरों पर जानकारी लेने के लिए लगी रही। कई यात्री अपनी फ्लाइट की स्थिति जानने के लिए एयरलाइन काउंटरों के चक्कर लगाते नजर आए। कई यात्रियों को रिफंड मिलने में भी दिक्कतें आ रही हैं। धीरेंद्र सिंह ने दुबई से लखनऊ आने के लिए टिकट कराया था, लेकिन तीन मार्च को उनकी उड़ान रद्द होने के बाद से वह रिफंड के लिए परेशान हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साईं मंदिर के पास बच्चे को उठाने की कोशिश:रेनूकोट में लड़के ने दांत काटा, पकड़ ढीली होने पर भागा; युवक पकड़ाया
    Next Article
    खड्डा में चारा मशीन में फंसकर मजदूर का हाथ कटा:दाहिने हाथ की पांचों उंगलियां कटी, बेहोश होकर जमीन पर गिरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment