Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास 14 साल में बदला:कहा- वकील से FIR लिखवाना रिपोर्ट को गलत नहीं बनाता

    2 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने दो महिलाओं पर एसिड हमले से हुई गैर इरादतन हत्या के मामले में एक व्यक्ति की दोषसिद्धि को बरकरार रखा है। हालांकि, न्यायालय ने उसकी आजीवन कारावास की सजा को घटाकर 14 वर्ष के कारावास में बदल दिया है। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि मात्र इसलिए कि एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर वकील की सहायता से लिखवाई गई थी, उसे गलत नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने कहा कि जब कानूनी सहायता प्रत्येक आपराधिक प्रक्रिया में मान्य है, तब एफआईआर के समय सहायता लेना भी सामान्य बात है और इससे किसी भी तथ्य की सच्चाई पर संदेह नहीं किया जा सकता। न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति एके चौधरी की खंडपीठ ने प्रतापगढ़ के जगदम्बा हरिजन की अपील पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। सत्र न्यायालय ने अपीलार्थी को दो महिलाओं पर एसिड हमले कर गैर इरादतन हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। अपीलार्थी की ओर से मुख्य रूप से यह तर्क दिया गया था कि एफआईआर दो दिन बाद लिखवाई गई थी और वह भी एक निजी वकील की सहायता से तैयार की गई थी, इसलिए यह रिपोर्ट असत्य है। न्यायालय ने इस बहस को अस्वीकार करते हुए कहा कि एफआईआर का वकील की सहायता से तैयार होना उसकी विश्वसनीयता को अपने आप प्रभावित नहीं करता। साक्ष्य के आधार पर, गवाहों के बयान, चिकित्सा और फोरेंसिक रिपोर्ट ने अभियोजन पक्ष के मामले को सिद्ध किया। हालांकि, न्यायालय ने पाया कि अपीलार्थी पहले ही 13 साल 9 महीने 24 दिन जेल में बिता चुका है, जिसके चलते आजीवन कारावास की सजा को घटाकर 14 वर्ष कारावास में बदल दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान पर हमले के लिए क्या सऊदी प्रिंस ने ट्रंप को उकसाया? देखें दावा
    Next Article
    होली पर बरेली में भारी वाहनों की नो-एंट्री:बुधवार सुबह से बृहस्पतिवार रात तक रहेगा प्रतिबंध, ट्रैफिक पुलिस ने की व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment