Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपाईयों का नौचंदी थाने में हंगामा, सीओ मौके पर पहुंचे:दुकान की पैड़ी बनाने को लेकर दो पक्षों में हुआ था विवाद, जांच हुई शुरु

    2 hours ago

    1

    0

    नौचंदी थाना क्षेत्र में दो दिन से चला आ रहा विवाद रविवार को तूल पकड़ गया। मामला इतना बढ़ा कि भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए और हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि आरोपी फुटेज में साफ दिखाई पड़ रहे हैं। अगर इसके बाद भी पुलिस ने एक्शन नहीं लिया तो वह लखनऊ इस वीडियो को भेज देंगे। फिलहाल पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। पहले एक नजर वारदात पर सिद्धार्थनगर निवासी गोल्डी आनंद की हापुड़ रोड पर सूर्या प्लाजा के सामने छोले भटूरे की दुकान है। उसका पड़ौसी दुकानदार शोएब, नईम, राशिद व राजा से काफी समय से मनमुटाव चल रहा है। रविवार को गोल्डी अपनी दुकान की एक पैड़ी तैयार करा रहा था। आरोप है कि तभी पड़ौसी दुकानदारों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने अपने दोस्तों को भी बुला लिया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। कुल्हाड़ी से हमला करने का अरोप गोल्डी ने बताया कि इन हमलावरों ने उसके साथ हाथापाई शुरु कर दी। उसको जाति सूचक शब्द बोले। आलम यह रहा कि एक हमलावर हाथ में कुल्हाड़ी लेकर मारने के लिए पीछे तक दौड़ा लेकिन उन्होंने किसी तरह जान बचा ली। ऐसा तब हुआ कि जब पास ही नौचंदी थाने में तैनात दरोगा सचिन यादव भी मौजूद रहे। एक दिन पहले हो चुका विवाद बताया जाता है कि एक दिन पहले शनिवार को भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। उस वक्त सांम्प्रदायिक टकराव को देखते हुए पुलिस ने समझौता करा दिया। आरोप है कि समझौता होने के कारण ही हमलावरों के हौंसले बुलंद हुए और उन्होंने दोबारा हमला बोला। कमलदत्त शर्मा का थाने में हंगामा दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा हमला किए जाने की सूचना पर भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा थाने पहुंच गए। तब तक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी वायरल हो चुकी थी। उन्होंने हंगामे की सूचना पर पहुंचे सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी को वीडियो दिखाया और कार्रवाई की मांग की। हंगामे की बाद दर्ज हुई एफआईआर भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने कहा कि वीडियो में सबकुछ साफ है। ऐसे में पुलिस को किस बात का इंतजार है। आरोपी अवैध बूचड़खाने चला रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस उन पर क्यों तरस खा रही है, यह समझ से परे है। बाद में सीओ ने आक्रोशित भाजपा नेताओं को शांत किया और कार्रवाई का भरोसा दिलाकर जैसे तैसे लौटा दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 13 करोड़ का बैंक घोटाला:बैंक मित्र की पत्नी-मां और नौकर गिरफ्तार, 12 करोड़ के ट्रांजेक्शन मिले
    Next Article
    मुरादाबाद में विकास के बीच में आई मेयर की फैक्ट्री:मंत्री बोले-थोड़ी जमीन दे दोगे तो क्या जाएगा, मेयर की जिद ने प्रोजेक्ट लटकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment