Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ-हनुमानगंज बस सेवा शुरू:ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का आभार जताया

    16 hours ago

    1

    0

    प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की पहल पर लखनऊ से हनुमानगंज गांव के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है। इस सेवा से दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा, जो लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। शुक्रवार को लखनऊ में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर इस बस सेवा का शुभारंभ किया। यह बस लखनऊ से चलकर चित्रकूट जिले के हनुमानगंज गांव तक पहुंचेगी। बस का मार्ग हनुमानगंज से लालतारोड़, राजापुर, धाता, सिराथू, बछरांवा, रायबरेली होते हुए वापस लखनऊ होगा। चित्रकूट जिले में हनुमानगंज से राजापुर के बीच चकवा, खंडेहा, लालतारोड़, बरिया, करही, रेरूवा, छीबों, पियरिया, सिकरी, अवान, भंभेट का पुरवा और राजापुर सहित कई गांवों के लोग इस सेवा से लाभान्वित होंगे। क्षेत्रीय ग्रामीण लंबे समय से इस रोडवेज बस की मांग कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल से कर रहे थे। उनके प्रयासों से ही परिवहन विभाग ने लखनऊ से हनुमानगंज तक बस चलाने की स्वीकृति प्रदान की। बस सेवा शुरू होने पर क्षेत्रीय ग्रामीण बेहद खुश हैं और उन्होंने मंत्री आशीष पटेल तथा परिवहन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि इस बस सेवा के शुरू होने से दर्जनों गांवों में खुशी की लहर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में सड़क हादसे में युवक की मौत:दो साथी गंभीर घायल, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मारी
    Next Article
    बस्ती डीएम ने वोटिंग बूथों का किया निरीक्षण:मतदाता सूची में पात्रों को जोड़ने के दिए निर्देश, पात्र व्यक्ति वंचित न रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment