Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साढ़ क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें:बरईगढ़ झील पर अधिकारियों ने की जांच, ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में अवैध खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। बरईगढ़ स्थित ऐतिहासिक झील पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खनन कार्य की जांच की। साढ़ थाना क्षेत्र के पालपुर, मलखानपुर, बरईगढ़ और गौरी बेरीखेड़ा सहित कई स्थानों पर अवैध खनन जारी रहने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के बाद समाजसेवी अंकुर शुक्ला ने साढ़ से मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च कर शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया था। साढ़ प्रभारी निरीक्षक द्वारा उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराकर विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद शुक्ला ने अपनी पैदल यात्रा स्थगित कर दी। इसके बाद प्रशासनिक सक्रियता दिखी। एसडीएम नरवल, एसीपी घाटमपुर, जिला खनन अधिकारी और तहसीलदार ने बरईगढ़ स्थित ऐतिहासिक झील पर पहुंचकर मौके पर चल रहे खनन कार्य की नाप-जोख की। एसडीएम नरवल ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यदि खनन कार्य मानकों के विपरीत पाया जाता है, तो संबंधितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसीपी घाटमपुर ने मौके से ही एआरटीओ को फोन कर ओवरलोड डंपरों की जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुबह घर से निकली महिला पर चाकू से हमला:हॉस्पिटल में भर्ती, पुलिस CCTV की मदद से कर रही जांच
    Next Article
    मिल्कीपुर में 210 पंचायत भवन वंचित:वाई-फाई सुविधा नहीं, लोग जनसेवा केंद्रों पर निर्भर, ग्राम पंचायत का ऑनलाइन कार्य प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment