Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ जेल में श्रद्धा से 3 वकील मिलने पहुंचे:पुलिस ने अभी तक नहीं ली है रिमांड, बहन और ड्राइवर के साथ हिरासत में है मॉडल

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे से उसके वकीलों ने सोमवार को जेल में मुलाकात की। आधे घंटे की मुलाकात में वकीलों ने श्रद्धा दुबे की बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश से भी बात की। श्रद्धा सहित तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। पुलिस ने अभी तक इनकी रिमांड नहीं ली है। जेल अधीक्षक ऋत्विक प्रियदर्शी ने बताया कि श्रद्धा से मिलने उनके वकील आए थे। जिन वकीलों का वकालतनामा इस केस में लगाया गया है, सिर्फ उन्हें ही परमीशन दी गई है। श्रद्धा का मामला अंडर ट्रायल है। इसके जो मैनुअल हैं, उन्हें फॉलो करना पड़ रहा है। 14 दिन बढ़ी है तीनों की न्यायिक हिरासत तीनों को 22 अक्टूबर को जेल भेजा गया था। 10 दिन की न्यायिक हिरासत अवधि शनिवार को समाप्त होने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने तीनों को फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। जेल में तीनों के लिए पहले से सख्त नियम लागू हैं। पुलिस आरोपियों से मुलाकात फोन कॉल पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही करा रही है। जेल प्रशासन के मुताबिक, कड़े नियमों के चलते अभी तक उससे मिलने कोई भी परिजन जेल नहीं पहुंचा। ------------------------------ संबंधित खबर भी पढ़िए- लखनऊ की मॉडल श्रद्धा दुबे जेल में ही रहेगी:जज बोले- हत्या जैसे गंभीर आरोप, जमानत नहीं दे सकते; बहन और ड्राइवर को भी राहत नहीं लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में शुक्रवार को आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की जमानत खारिज कर दी गई। श्रद्धा की बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर उर्फ दानिश को भी राहत नहीं मिली। तीनों ने CJM कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी। कोर्ट ने अपराध को गंभीर मानते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- … (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में एक्सपायरी खाद्य पदार्थों पर नई तारीख डालकर बेचा:खाद्य सुरक्षा विभाग की शिकायत पर 2 के खिलाफ FIR, दोनों जेल गए
    Next Article
    पत्नी से परेशान युवक ने खुद को लगाई आग:गोरखपुर में शरीर पर पेट्रोल डाला, जिला अस्पताल में एडमिट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment