Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में एक्सपायरी खाद्य पदार्थों पर नई तारीख डालकर बेचा:खाद्य सुरक्षा विभाग की शिकायत पर 2 के खिलाफ FIR, दोनों जेल गए

    1 day ago

    1

    0

    मेरठ के मवाना में एक्सपायरी खाद्य पदार्थों पर नई तारीख डालकर बाजार में बेचने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों एक्सपायरी सामान कम कीमत पर खरीदते थे। फिर पैकेट पर दर्ज पुरानी एक्सपायरी तारीख बदलकर नई तारीख डाल देते थे। इसके बाद सामान बाजार में अधिक कीमत पर बेचते थे। पुलिस ने सोमवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा पुलिस के मुताबिक, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मेरठ ने मवाना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ लोग एक्सपायरी खाद्य उत्पाद खरीदकर उनकी मूल एक्सपायरी तारीख में बदलाव करते हैं। नई तारीख डालने के बाद इन उत्पादों को बाजार में बेचकर मुनाफा कमाते हैं। शिकायत के आधार पर मवाना थाने में मुकदमा अपराध संख्या 374/2026 दर्ज किया गया था। इसमें बीएनएस की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) और 61 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस तभी से नामजद और वांछित आरोपियों की तलाश कर रही थी। तहसील तिराहे से पकड़े गए दोनों आरोपी एसएसपी मेरठ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने सोमवार को तहसील तिराहा मवाना से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान शोभित अग्रवाल पुत्र मुकेश अग्रवाल, निवासी होली चौक, मोहल्ला तिहाई, मवाना और शिवम गुप्ता पुत्र रवीश गुप्ता, निवासी उत्सव मंडप के पास, मोहल्ला मुन्नालाल, मवाना के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भुवनेश कुमार, हेड कांस्टेबल कपिल भाटी और कांस्टेबल आशीष शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में स्वर्णप्राशन संस्कार शिविर:डॉ. वंदना पाठक के निर्देशन में तीन केंद्रों पर 135 बच्चों को मिला लाभ
    Next Article
    लखनऊ जेल में श्रद्धा से 3 वकील मिलने पहुंचे:पुलिस ने अभी तक नहीं ली है रिमांड, बहन और ड्राइवर के साथ हिरासत में है मॉडल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment