Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के अस्पताल में गर्भवती की मौत:परिजनों ने हंगामा किया, आरोप- 50 हजार रुपए लेकर भर्ती, मौत होने के बाद रेफर किया

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के सैरपुर इलाके में एक निजी अस्पताल में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद महिला के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि अस्पताल में रुपए लेकर भर्ती किया, मौत होने के बाद रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। घटना रविवार रात की है। मृतका की पहचान अनुष्का राजपूत के रूप में हुई। वह बीकेटी क्षेत्र के रामपुर बेहड़ा में अपने ससुराल में रहती थी और मूल रूप से इंदिरानगर के सुगामऊ की निवासी थी। अनुष्का की शादी करीब एक वर्ष पहले शोभित से हुई थी। प्रसव के लिए लाए थे अस्पताल में परिजनों ने बताया कि गर्भवती होने के कारण अनुष्का को शनिवार सुबह प्रसव के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सैरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU में रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड:111 रिसर्चर सम्मानित हुए, डॉ. अंबरीश दूसरी बार बने बेस्ट रिसर्चर
    Next Article
    टीपीनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:तेल टैंकर की छत पर चढ़ते वक्त इलेक्ट्रिक लाइन की चपेट में आया युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment