Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के एसआर ग्रुप को मिला इंडिया टॉप स्कूल अवार्ड:शिक्षा में नवाचार और योगदान के लिए 49वें एल्ड्रोक समिट में सम्मान

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को इंडिया टॉप स्कूल अवार्ड्स 2026 में सम्मान मिला है। यह सम्मान संस्थान के शिक्षा क्षेत्र में लगातार किए जा रहे नवाचार और योगदान का परिणाम माना जा रहा है। यह सम्मान लखनऊ के हॉलिडे इन में आयोजित 49वें एल्ड्रोक इंडिया के-12 समिट और इंडो टॉप स्कूल अवॉर्ड 2026 के मंच पर दिया गया। कार्यक्रम में देशभर के शिक्षाविद, स्कूल डायरेक्टर और प्रिंसिपल शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा में बदलाव, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और छात्रों के समग्र विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया समारोह में एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन पियूष सिंह चौहान को संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मंच पर सम्मान मिलने के बाद उन्होंने शिक्षा के बदलते स्वरूप और भविष्य की जरूरतों पर अपने विचार रखे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ अंक हासिल करना नहीं होना चाहिए, बल्कि छात्रों को जीवन के लिए तैयार करना ज्यादा जरूरी है। अगर शिक्षा प्रणाली पुरानी पद्धतियों में ही अटकी रही, तो भविष्य की चुनौतियों का सामना करना मुश्किल होगा। जहां ज्ञान होता है, वहां समृद्धि अपने आप आती है उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा में केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि मूल्यों, कौशल और स्पष्ट सोच का भी उतना ही महत्व है। भारतीय परंपरा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जहां ज्ञान होता है, वहां समृद्धि अपने आप आती है, इसलिए छात्रों को सही दिशा देना बेहद जरूरी है।एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस लगातार नवाचार, कौशल विकास और चरित्र निर्माण के जरिए छात्रों को वैश्विक स्तर पर सक्षम बनाने की दिशा में काम कर रहा है। यही प्रयास संस्थान को नई पहचान दिला रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेल्फ स्टडी कर प्रथम ने तीसरी रैंक पाई:गोरखपुर के तीर्थराज कॉलेज में मेहनत से पढ़ाई की, यूट्यूब से ली मदद
    Next Article
    हीटवेव से निपटने के लिए 24×7 विभाग अलर्ट:कानपुर DM ने अधिकारियों संग बैठक की; पानी, शेड और अस्पतालों में कूल रूम पर फोकस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment