Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के गैराज में 38 गैस सिलेंडर जब्त:अवैध रूप से भरकर रखे थे, हरदोई के 3 लोगों पर FIR दर्ज

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आपूर्ति विभाग और सरोजनी नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मंगलवार रात हुई इस कार्रवाई में कुल 38 घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इसके साथ ही एक बोलेरो मैक्स पिकअप और एक ट्रक भी बरामद किया गया है। पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसमें बताया गया कि सरोजनी नगर की हिंदनगर एलडीए कॉलोनी स्थित जनता गैराज इंटरप्राइजेज परिसर में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण और कालाबाजारी की जा रही है। पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की सूचना के आधार पर एसीएम (तृतीय) बृजेश वर्मा के नेतृत्व में जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, अरविंद कुमार सिंह, परवेज अख्तर और पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। जांच में पाया गया कि बिना वैध कनेक्शन और अभिलेखों के विभिन्न कंपनियों के सिलेंडरों को अवैध रूप से एकत्र कर अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से रखा गया था। कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए 38 सिलेंडरों को शीला गैस सर्विस, रामगढ़ के प्रबंधक आलोक कुमार वर्मा को सुपुर्द किया गया। बोलेरो मैक्स वाहन मोहम्मद यूनुस को सौंपा गया, जबकि ट्रक (यूपी 32 क्यूएन 5333) को सरोजनीनगर थाने में दाखिल कर दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक के अनुसार, इस मामले में सरोजनी नगर के हिंदनगर, एलडीए कॉलोनी निवासी मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद इलियास और मोहम्मद यूसुफ के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हरदोई जिले के कासिमपुर थाने में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में तीन को 10 साल की कैद:घर में घुसकर मारपीट, दुष्कर्म और धमकी देने का मामला
    Next Article
    हमीरपुर में शागिर्द उस्ताद की पत्नी संग फरार:पति ने दी तहरीर, पत्नी ने साथ रहने से किया इनकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment