Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में शागिर्द उस्ताद की पत्नी संग फरार:पति ने दी तहरीर, पत्नी ने साथ रहने से किया इनकार

    3 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां राजमिस्त्री का काम सीखने वाला युवक अपने ही उस्ताद की पत्नी को लेकर फरार हो गया। मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन पत्नी ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है। मौदहा निवासी दिलीप सिंह ने थाना बिवांर में तहरीर देकर बताया कि वह कानपुर में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। बिवांर थाना क्षेत्र के बंडा गांव का एक युवक उसके पास रहकर काम सीख रहा था। इसी दौरान युवक और उसकी पत्नी के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। आरोप है कि युवक ने उसकी पत्नी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और दोनों के बीच छिप-छिपकर मुलाकातें होने लगीं। जब पति ने इसका विरोध किया, तो दो दिन पहले युवक उसकी पत्नी को अपने घर ले गया। पत्नी के घर से गायब होने पर पति बुधवार को युवक के घर पहुंचा, लेकिन पत्नी ने उसके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पति ने यूपी-112 पर सूचना दी, जिस पर पुलिस दोनों को थाने ले आई। थाने में भी पत्नी प्रेमी के साथ रहने और शादी करने की जिद पर अड़ी रही। वहीं पत्नी ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। बाद में पत्नी अपने मायके बांदा चली गई, जबकि पति अपने एक पुत्र और एक पुत्री के साथ वापस लौट गया। थाना प्रभारी एसआई मोहम्मद सुल्तान ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के गैराज में 38 गैस सिलेंडर जब्त:अवैध रूप से भरकर रखे थे, हरदोई के 3 लोगों पर FIR दर्ज
    Next Article
    सौतेली बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार:बाराबंकी में तीन महीने से फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment