Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के गीता भवन में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू:महिला समिति ‘सुहासिनी’ के सहयोग से सात दिवसीय आयोजन

    8 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के राजाबाजार स्थित गीता भवन में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हो गया है। यह आयोजन हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति के सहयोग से किया जा रहा हैं ।इस मौके पर कार्यक्रम शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई,यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा रस्तोगी टोला स्थित प्राचीन बिहारी जी मंदिर से प्रारंभ हुई और विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल गीता भवन पहुंची। यात्रा में शामिल महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश लिए चल रही थीं। ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्ति गीतों ने पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना दिया। कथा 9 अप्रैल तक किया जाएगा यात्रा के दौरान जगह-जगह भगवान के जयकारे लगाए गए, जिससे पूरा माहौल गूंज उठा। श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का संगम देखने को मिला। मार्ग में स्थानीय लोगों ने कलश यात्रा का स्वागत किया और पुष्प वर्षा भी की।संस्था की अध्यक्ष रागिनी ने बताया कि यह कथा 9 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा वाचन के लिए शहर के प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य उमेश कुमार मिश्रा उपस्थित हैं, जो भक्तों को श्रीमद्भागवत का मर्म समझाएंगे। श्रीमद्भागवत महिमा का विस्तार से कथा सुनाई कलश यात्रा के समापन के उपरांत विधि-विधान से पूजन-अर्चन और दीप प्रज्वलन कर कथा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। पहले दिन कथावाचक आचार्य उमेश कुमार मिश्रा ने श्रीमद्भागवत महिमा का विस्तार से वर्णन किया।इस अवसर पर संयोजक क्षमा रस्तोगी के साथ हरजीवन रस्तोगी, संजीव रस्तोगी दुगावा, लोकेश रस्तोगी, सुमित रस्तोगी और प्रमोद मुदित सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजकों को प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में नहर में डूबने से किशोर की मौत:5 घंटे बाद 300 मीटर दूर मिला शव, भेड़ चराने गया था मासूम
    Next Article
    नौकरी न मिलने से परेशान युवक ने जान दी:गुड़गांव हो गया था ट्रांसफर, परिवार की देखभाल के लिए छोड़ दी थी जॉब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment