Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में नहर में डूबने से किशोर की मौत:5 घंटे बाद 300 मीटर दूर मिला शव, भेड़ चराने गया था मासूम

    7 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर में हलिया थाना क्षेत्र के फुलियारी गांव में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बाण सागर नहर में पैर फिसलने से 12 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत हो गई। करीब पांच घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद शव घटना स्थल से लगभग 300 मीटर दूर बरामद किया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। देखिए कुछ तस्वीरें… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला फुलियारी गांव निवासी जय नारायण पाल का 12 वर्षीय पुत्र विजय शंकर पाल गांव के ही राधे पाल के साथ भेड़ चरा रहा था। इसी दौरान वह बाण सागर नहर के पास पहुंचा, जहां अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में गिरकर बह गया। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस, नहर के गेट कराए बंद घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नहर के गेट बंद कराए गए, ताकि पानी का बहाव कम किया जा सके और तलाश अभियान शुरू किया जा सके। 5 घंटे बाद मिला शव, 300 मीटर दूर बरामदगी पानी का स्तर कम होने के बाद ग्रामीणों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद विजय शंकर का शव घटना स्थल से लगभग 300 मीटर दूर नहर में मिला, जिसे बाहर निकाला गया। कक्षा 6 का छात्र था विजय, परिवार में मचा कोहराम मृतक विजय शंकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय फुलियारी में कक्षा 6 का छात्र था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। घटना की सूचना मिलते ही पिता जय नारायण पाल और माता मनवती देवी मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, पुलिस ने बताया हादसा थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव और एसआई हंसराज यादव मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोर की मौत पैर फिसलने से नहर में डूबने के कारण हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक्सप्रेस-वे पर अंडरपास बनाने के लिए डायवर्जन:सर्विस रोड बंद, नए रूट से चलेंगे वाहन; जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला
    Next Article
    लखनऊ के गीता भवन में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू:महिला समिति ‘सुहासिनी’ के सहयोग से सात दिवसीय आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment