Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के इकाना में रणजी खिलाड़ियों ने पसीना बहाया:उत्तराखंड और कर्नाटक की टीम ने प्रैक्टिस किया, स्टार खिलाड़ी शामिल नहीं हुए

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 15 फरवरी, रविवार से कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल का मैच खेला जाएगा। इसके पहले 14 फरवरी, शनिवार को दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने इकाना के मैदान पर अभ्यास किया। उत्तराखंड की टीम सुबह के समय में मैदान पर आई, जबकि कर्नाटक की टीम ने दोपहर में अभ्यास किया। पहले देखें तस्वीरें कर्नाटक के स्टार खिलाड़ी प्रैक्टिस से दूर रहे कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडिक्कल, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा मैदान पर प्रैक्टिस करने नहीं उतरे। स्टार बल्लेबाज केएल राहुल आज रात लखनऊ पहुंचेंगे। इसके बाद टीम से जुड़ेंगे। बल्लेबाज मयंक अग्रवाल, करुण नायर मैदान पर पसीना बहाते हुए नजर आए। 7 साल में पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची उत्तराखंड टीम के अधिकतर खिलाड़ियों ने मैदान पर पसीना बहाया है। एलीट बी ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही कर्नाटक ने मजबूत मुंबई को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की, जबकि दूसरी ओर एलीट सी ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही उत्तराखंड ने क्वार्टर फाइनल में झारखंड को पारी और छह रन से पराजित किया था। फाइनल की भी मेजबानी कर सकता है इकाना इकाना स्टेडियम इस सत्र में रणजी ट्रॉफी फाइनल की मेजबानी भी कर सकता है। उत्तराखंड सेमीफाइनल में कर्नाटक को हराने पर इसकी संभावना है। दरअसल, रणजी ट्रॉफी में पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर के बीच दूसरा सेमीफाइनल कल्याणी (पश्चिम बंगाल) में खेला जा रहा है। इस मुकाबले की विजेता को उत्तराखंड के घरेलू मैदान में फाइनल खेलना होगा और देहरादून में राजीव गांधी स्टेडियम की पिच के अनफिट करार होने के बाद उत्तराखंड को लखनऊ घरेलू मैदान के रूप में दिया गया है। केडी सिंह में हुए फाइनल में जीता है यूपी ऐसे में शहर रणजी इतिहास में दूसरी बार फाइनल की मेजबानी करेगा। इससे पहले उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बीच वर्ष 2006 को 29 जनवरी से दो फरवरी तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी फाइनल खेला गया था। मुकाबले में पहली पारी के आधार पर मिली बढ़त पर यूपी ने खिताब पर कब्जा जमाया था। यह यूपी की रणजी ट्रॉफी में एकमात्र खिताबी जीत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजमहल में वैलेंटाइन-डे पर कपल्स ने किया प्यार का इजहार:घुटनों पर बैठ गर्लफ्रेंड को पहनाई अंगूठी, प्रेमी जोड़ों ने प्यार की निशानी संग ली तस्वीर
    Next Article
    एटा में कुत्ते से टकराई बाइक, महिला की मौत:बेटे-बहू के साथ जाते समय हुआ हादा, वृद्धा ने मौके पर तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment