Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के इकाना स्टेडियम में LSG का क्रेज:9 हजार स्कूली बच्चों ने चीयर किया, 6 गेंदों में सबसे लंबा छक्का मारने का मुकाबला हुआ

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम की तरफ से LSG नेक्स्ट-जेन डे मनाया गया। इसमें 9 हजार स्कूली बच्चे पहुंचे। LSG की टी शर्ट में बच्चों ने टीम को चीयर किया। कार्यक्रम की शुरुआत मैच डे डीजे के लाइव संगीत के साथ हुई। इससे बच्चों का उत्साह बढ़ा। बच्चों द्वारा जोरदार तालियां बजाकर टीम का स्वागत किया गया। इसके बाद खिलाड़ी स्टैंड्स के चारों ओर घूमते हुए सिग्नेचर टेनिस बॉल्स दर्शकों की ओर फेंके। मौके पर खिलाड़ियों और बच्चों के बीच मजेदार इंटरैक्शन भी हुआ। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत बच्चों और फैंस से बातचीत की। बच्चों को मोटिवेट किया। खिलाड़ियों के बीच 6 गेंदों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला रोमांचक कांटेस्ट भी हुआ। तस्वीरें देखिए… खिलाड़ियों ने मैदान में की एंट्री स्टेडियम में ऋषभ पंत के साथ LSG टीम के सभी खिलाड़ियों ने एंट्री की। ऑटोग्राफ की गेंद बैट से मारकर दर्शकों के पास में भेजी। प्लेयर ने कई गेंद थ्रो कर सीधे दर्शकों के पास भेजी। इसके बाद खिलाड़ियों ने पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाया है। बॉलीवुड के गानों के साथ में LSG का एंथम चला। ऋषभ पंत से एक फैन ने सवाल किया कि लास्ट ईयर जब आपने सेंचुरी मारी तो आइकॉनिक फ्लिप किया था। क्या इस बार भी ऐसा करेंगे। इसके जवाब में ऋषभ पंत ने कहा- इस बार भी सेंचुरी मारेंगे, लेकिन फ्लिप मारना सिचुएशन पर डिपेंड करता है। ऋषभ पंत ने हाथ जोड़कर आभार जताया LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने दर्शकों का हाथ जोड़कर आभार जताया। इस मौके पर मैदान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिशेल मार्श के साथ में मस्ती करते हुए भी दिखे। मौके पर ऋषभ पंत ने कहा- LSG को सपोर्ट करने जितने लोग आ रहे हैं। सभी को थैंक यू सो मच। सभी लोग एंजॉय करो, सपोर्ट करने के लिए सभी को धन्यवाद। फुटबॉल खेलकर प्रैक्टिस स्टेडियम में ऋषभ पंत फुटबॉल खेलकर प्रैक्टिस करते नजर आए। साथी खिलाड़ियों ने उनका भरपूर साथ दिया। स्टेडियम में मौजूद बच्चे भी पंत के मूव देखकर एन्जॉय करते नजर आए। काफी देर तक प्रैक्टिस सेशन चला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    9000 में मिल रहा क्लास 4th का बुक सेट:400 रुपए है सरकारी किताबाें का रेट, प्राइवेट स्कूल में हर बार बदल रहा सिलेबस, फिक्स दुकानों से खरीदने बनाते हैं दबाव
    Next Article
    जौनपुर में दो परियोजनाओं को 279.64 लाख की स्वीकृति:मंदिर विकास और गौशाला निर्माण को मिलेगी गति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment