Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के KMC भाषा विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स से अवैध वसूली-हंगामा:छात्र बोले- बैग जमा करने के नाम पर जबरन रुपए लिए

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रों से बैग जमा कराने के नाम पर 20 रुपए लिए जा रहे थे। इसको लेकर विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने विरोध जताया और हंगामा किया। मामले से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। छात्रों का कहना है कि परीक्षा देने पहुंचे सभी स्टूडेंट्स को बैग बाहर जमा कराने के निर्देश दिए गए। इसके लिए विश्वविद्यालय परिसर में अलग से व्यवस्था बनाई गई थी, जहां छात्रों से नकद रुपए वसूले जा रहे थे। सवालों के घेरे में विश्वविद्यालय प्रशासन की भूमिका विरोध करने वाले छात्रों ने आरोप लगाया कि यह पूरी प्रक्रिया अवैध है। इसमें विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ प्रॉक्टोरियल बोर्ड के कुछ सदस्यों की भी भूमिका है। छात्रों के मुताबिक, विश्वविद्यालय के गार्ड्स को बैग जमा कराने और पैसे लेने की जिम्मेदारी दी गई थी। कई छात्रों ने सवाल उठाया कि जब विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बैग रखने की व्यवस्था की गई है तो इसके लिए शुल्क क्यों लिया जा रहा है। छात्रों ने इसे खुली वसूली बताते हुए तत्काल बंद कराने की मांग की। 80 हजार फीस लेने के बाद भी कर रहे वसूली सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ छात्र बैग जमा करने के नाम पर पैसे लिए जाने का विरोध करते दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो में विश्वविद्यालय द्वारा 80 हजार की फीस लेने के बावजूद बैग जमा करने के नाम पर वसूली करने की बात कही जा रही हैं। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP के धर्मगुरु ने विधवा से ₹10 लाख-जेवर हड़पे:फ्लैट पर बुलाकर गहने उतरवाए, बेटे को फर्जी जॉइनिंग लेटर थमाया; अंबाला में FIR
    Next Article
    गोरखपुर में दोपहर बाद खिली धूप:सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए घूमने निकले लोग, गर्मी से मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment