Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के महानगर में 6 घंटे लाइट गायब:बिजली घर पर पहुंचकर लोगों ने किया बवाल, अधिकारियों ने एक घंटे बाद उठाया फोन

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के महानगर स्थित सुभाष पार्क पावर हाउस का लोगों ने मंगलवार देर रात घेराव कर दिया। मौके पर विद्युत विभाग के खिलाफ नारे बाजी भी हुई। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार फोन करने के बावजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। बिजली गुल होने पर स्थानीय लोगों भाजपा पार्षद हरीश चंद्र लोधी के घर पहुंच गए। इसके बाद पार्षद लोगों के साथ में पावर हाउस पहुंचे। इस दौरान लोगों ने जमकर विरोध किया। 30 हजार की आबादी प्रभावित महानगर में शाम करीब 7 बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद देर रात करीब 1 तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इस दौरान डंडहिया बाजार में नवरात्र के मौके पर देवी जागरण हो रहा था, जिसके बीच में लाइट चली गई। वहीं, महानगर, रहीम नगर, विज्ञानपुरी, पीएसी, पंचवटी कालोनी में भी अंधेरा छा गया। लोगों का इनवर्टर भी बैठ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नवरात्रि के दिन में बिजली विभाग की तरफ से या लापरवाही बरती जा रही है। फोन पर अधिकारियों की तरफ से झूठा आश्वासन दिया गया की लाइट रात करीब 12:15 बजे सही हो गई, लेकिन यह दावा झूठा था। पार्षद बोले एक घंटे के बाद EXN ने फोन उठाया स्थानीय पार्षद हरिश्चंद्र लोधी का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे थे। कई बार स्थानीय लोगों ने उनको फोन भी किया। EXN समेत अन्य अधिकारियों का एक घंटे तक फोन नहीं उठा। दस से अधिक फोन खुद किया। पावर हाउस पर शिकायत करने पहुंचे तो कोई बात करने वाला भी नहीं था। हम लोग किस से शिकायत करते किसे अपनी बात बताते। अधिकारी मनमानी कर रहे हैं त्योहार का दिन है। बावजूद इसके क्षेत्र में 6 घंटे तक लाइट गायब हो जा रही है। उन्होंने बताया कि करीब 200 की संख्या में लोग रहीम नगर चौराहे पर देर रात तक खड़े रहे लेकिन इस दौरान बिजली नहीं आई। क्षेत्र में लोगों का इनवर्टर बैठ गया। जनरेटर चलाकर लोगों को रात गुजारनी पड़ी। क्षेत्र में माता जी का जागरण भी चल रहा है। यहां पर भी बिजली नहीं रहने से परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई छुट्टी पर हैं। अन्य अधिकारी सुन नहीं रहे। इस दौरान मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि दो बार पूरी चेकिंग की गई, लेकिन कोई फॉल्ट नहीं मिला। EXN गौरव कुमार ने कहा कि मौके पर SDO सहित अन्य अधिकारियों को भेजकर आपूर्ति बहाल की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पॉक्सो एक्ट में छुड़वाने का झांसा देकर ढाई लाख ऐंठे:दो फर्जी पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस से सेटिंग बताकर की धन उगाही
    Next Article
    प्रयागराज में जूनियन डॉक्टरों की हड़ताल से हंगामा:रेजिडेंट डॉक्टर पर हमले के बाद आक्रोश, एसआरएन अस्पताल में मरीजों की भर्ती रोकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment