Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के मॉल में पानी घुसा:यूपी के 42 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिहार में 466 गांव बाढ़ की चपेट में; उत्तराखंड में लैंडस्लाइड

    21 hours ago

    1

    0

    यूपी में बाढ़ के बीच फिर से मौसम बिगड़ गया है। लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर और सुल्तानपुर समेत 5 शहरों में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। गोमती नदी का पानी 10वें दिन भी बढ़ रहा है। प्लासियो मॉल के चारों ओर पानी भर गया है। आज 42 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बिहार के 26 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिजली भी गिरने की आशंका है। लेकिन 6 जिलों के करीब 466 गांव अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। उत्तराखंड में बुधवार को 8 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं, यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सारीगाड़ के पास लैंडस्लाइड होने से रास्ता बंद हो गया है। चमोली में भारी स्नोफॉल से हेमकुंड साहिब धाम बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। राजस्थान में 12 अक्टूबर के बाद से रात में ठंडक बढ़ने लगेगी। वहीं, 11-12 अक्टूबर को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में बादल छाने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों के मौसम की खबर यूपी: लखनऊ में बाढ़ के बीच बारिश, सुबह-सुबह अंधेरा छाया यूपी में बाढ़ के बीच फिर से मौसम बिगड़ गया है। लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर और सुल्तानपुर समेत 5 शहरों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। लखनऊ में अंधेरे जैसा माहौल है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: पटना-बेगूसराय में तेज बारिश, आज 26 जिलों में अलर्ट बिहार में मानसून की विदाई से पहले मौसम बदल गया है। सुबह 5 बजे से पटना के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 12 जिलों में बारिश के आसार पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आज (8 अक्टूबर को) भी कई जगह गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: सभी जिलों में बारिश की संभावना उत्तराखंड में कल से रुक-रुककर बारिश हो रही है। देर शाम हुई तेज बारिश के कारण नैनीताल हाईवे पर कई जगह पेड़ गिर गए, जिससे यातायात प्रभावित रहा। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 5 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से जारी गर्मी के बीच अब मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 8 से 13 अक्टूबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल ने 48 में से 14 घंटे सड़क पर बिताए:जमीन पर बैठकर खाना खाया; तीन बार हिरासत में; पिछले 3 साल में सबसे ज्यादा एक्टिव
    Next Article
    दिल्ली बिल्डिंग हादसा, मौत का आंकड़ा 4 हुआ:2-3 लोगों के फंसे होने की आशंका, दावा- भूकंप के बाद इमारत में दरारें आई थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment