Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के सहारा सिटी में आग लगी:1 किमी तक धुएं का गुबार दिखा; एक साल पहले अफसरों ने सील कराया था

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ के सहारा सिटी में गुरुवार शाम आग लग गई। धुएं का गुबार एक किलोमीटर दूर से दिखाई दिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि 9 फायर स्टेशनों से दमकल की 15 गाड़ियां बुलानी पड़ीं। करीब साढ़े 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग शाम करीब 6:30 बजे लगी थी। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अक्टूबर 2025 में नगर निगम के अफसरों ने सहारा सिटी को सील कर दिया था। उस समय कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों के उल्लंघन का हवाला दिया गया था। इसके बाद वहां रहने वाले सहारा कर्मचारियों और उनके परिवारों को परिसर खाली करना पड़ा था। अभी वहां कोई नहीं रह रहा था। आग की 3 तस्वीरें… साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू आग की सूचना मिलते ही गोमती नगर फायर स्टेशन से दमकल की एक यूनिट मौके पर पहुंची। इसके बाद गोमती नगर और हजरतगंज से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। कुल 15 गाड़ियों की मदद से करीब साढ़े 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। परिसर में सूखी घास और घने पेड़ होने के कारण आग बुझाने में दमकलकर्मियों को परेशानी हुई। मौके पर जुटे लोगों को एहतियातन सुरक्षित दूरी पर रखा गया, ताकि राहत और बचाव कार्य में कोई बाधा न आए। अंधेरे से बचने के लिए नगर निगम ने लाइट लगवाईं राहत और बचाव कार्य में अंधेरे की वजह से परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम ने मौके पर लाइट की व्यवस्था की। दमकल टीम ने रात करीब 10 बजे आग पर काबू पा लिया। अपर नगर आयुक्त डॉ. अविनाश त्रिपाठी ने बताया- नगर निगम ने इस प्रॉपर्टी को सील किया था। परिसर में दो गार्ड के अलावा कोई नहीं रहता था। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग में जलकर राख हुआ सुब्रत रॉय का स्कूटर सहारा सिटी के मुख्य गेट के पास सुब्रत रॉय की यादों से जुड़ी एक गैलरी थी। इसमें सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी, बिल क्लिंटन और अटल बिहारी वाजपेयी जैसी बड़ी हस्तियों के साथ उनकी तस्वीरें लगी थीं। यहां वह स्कूटर भी रखा था, जिससे सुब्रत रॉय ने अपना करियर शुरू किया था। आग में गैलरी का सामान और स्कूटर जलकर राख हो गए। परिसर में पेट्रोल और डीजल के कनस्तर मिले सहारा सिटी के मुख्य गेट के पास पेट्रोल और डीजल के कई कनस्तर मिले हैं। सुरक्षा गार्डों का कहना है कि कुछ लोग परिसर के अंदर बने पेट्रोल पंप से तेल चुराने की कोशिश कर रहे थे। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई थी। अपर नगर आयुक्त अविनाश त्रिपाठी ने संपत्ति विभाग को आग लगने की वजह की जांच करने के आदेश दिए हैं। घटना के दौरान कई थानों की पुलिस मौजूद रही घटना के दौरान अपर नगर आयुक्त अविनाश त्रिपाठी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल, आरआर चीफ मनोज प्रभात, जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी, ZSO पंकज शुक्ला, अपर सिटी मजिस्ट्रेट सहित कई थानों की पुलिस मौजूद रही। अब सहारा सिटी के बारे में जानिए 170 एकड़ में फैला था सुब्रत रॉय का आलीशान परिसर गोमती नगर के विपुलखंड में बना सहारा सिटी सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय का निजी आवास था। करीब 170 एकड़ में फैले इस परिसर में उनका बंगला, ऑफिस, गेस्ट हाउस, स्टेडियम, ऑडिटोरियम, अस्पताल, स्विमिंग पूल और हेलीपैड था। परिसर में आने-जाने के लिए बैटरी वाली गाड़ियों का इस्तेमाल होता था। यहां आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित था। देश के बड़े नेता, फिल्मी सितारे और खिलाड़ी यहां आते थे। 2004 में सुब्रत रॉय के बेटों की शादी भी यहीं हुई थी, जिसमें अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। 2025 में नगर निगम ने परिसर को सील किया अक्टूबर 2025 में लखनऊ नगर निगम ने समझौते की शर्तें पूरी न होने पर सहारा सिटी को सील कर दिया था। नगर निगम की टीम ने परिसर के सभी छह गेट बंद कर दिए थे। इसके बाद वहां रहने वाले सहारा कर्मचारियों और उनके परिवारों को घर खाली करना पड़ा था। तब से परिसर में कोई नहीं रह रहा था। सिर्फ दो गार्ड इसकी देखरेख कर रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में भगवा हुईं मंदिर-मस्जिद, VIDEO:विरासत गलियारा एक रंग में रंगा; लोग सेल्फी के साथ बना रहे रील्स
    Next Article
    अनामिका अंबर बोलीं- योगी ही दोबारा बनेंगे मुख्यमंत्री:CM के लिए गाया- शासन पे भगवाधारी है, एक्शन अब भी जारी है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment