Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में भगवा हुईं मंदिर-मस्जिद, VIDEO:विरासत गलियारा एक रंग में रंगा; लोग सेल्फी के साथ बना रहे रील्स

    18 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के विरासत गलियारे में पड़ने वाली सभी मस्जिदें और मंदिर अब भगवा रंग में निखरकर सामने आने लगे हैं। धर्मशाला और जटाशंकर चौराहे के बीच एक मस्जिद को भी रंग दिया गया है। इसी रूट पर एक-दो मंदिर भी रंगे जा रहे हैं। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि सभी घरों, दुकानों, मंदिरों और मस्जिदों पर यह रंग काफी अच्छा लग रहा है। जब यह काम पूरा हो जाएगा तो पूरा इलाका और भी खूबसूरत नजर आएगा। भवनों के बाहरी हिस्सों को एक जैसे रंगों से सजाया जा रहा है। दीवारों पर भगवा रंग, किनारों पर सफेद बॉर्डर और दरवाजों-खिड़कियों के फ्रेम काले रंग के रंगे जा रहे हैं। देखिए 3 तस्वीरें… विरासत गलियारे में लोग बना रहे रील्स विरासत गलियारे में जब से दुकानें एक ही रंग में रंगकर सामने आई हैं, तब से यह आसपास के लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट बन गया है। यहां लोग सेल्फी ले रहे हैं। वहीं, कई लोग सोशल मीडिया पर विरासत गलियारे के निखरते स्वरूप की रील्स बनाकर पोस्ट कर रहे हैं। काली पट्टी पर सफेद अक्षरों में होंगे दुकानों के नाम तय डिजाइन के मुताबिक, दुकानों पर काली पृष्ठभूमि वाले साइनबोर्ड लगाए जाएंगे। इन पर सफेद अक्षरों में दुकानों के नाम लिखे जाएंगे। एक जैसे रंग और बोर्ड से बाजार में एकरूपता आएगी। साथ ही, पुरानी पहचान को बरकरार रखते हुए गलियारे को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने की कोशिश की जा रही है। दुकानदार बोले- रात में रोशनी के बीच नजारा और सुंदर होगा विरासत गलियारे में हो रहे बदलाव से दुकानदार उत्साहित हैं। पांडेयहाता के दुकानदार मनीष कुमार पटवा ने बताया कि बाजार का स्वरूप धीरे-धीरे बदल रहा है। विरासत गलियारा पूज्य महाराज जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह बहुत ही अच्छा और खूबसूरत प्रोजेक्ट है। शुरुआत में इसके निर्माण और चौड़ीकरण के दौरान दुकानदारों को थोड़ी परेशानी हुई थी, लेकिन अब इसका फायदा भी दिखने लगा है। पहले चौड़ीकरण के कारण कई व्यापारी और ग्राहक यहां आने से कतराते थे और दूसरे बाजारों में खरीदारी करने चले जाते थे। मनीष ने कहा कि अब बंधु सिंह पार्किंग बनने से लोग आसानी से अपनी गाड़ियां पार्क कर रहे हैं और बाजार में खरीदारी करने आ रहे हैं। इससे यहां के दुकानदारों का कारोबार भी बढ़ा है। सबसे खूबसूरत बात यह है कि पूरा विरासत गलियारा भगवामय हो गया है। जैसे महाराज जी का नारा है कि 'हर घर भगवा छाएगा', उसी तरह धर्मशाला से लेकर पांडेयहाता और नॉर्मल चौराहे तक पूरा विरासत गलियारा भगवा रंग में नजर आ रहा है। विरासत गलियारे में सभी इमारतें एक ही रंग में नजर आएंगी, चाहे वे मंदिर हों या मस्जिद। यहां धर्म और जाति-पाति से ऊपर उठकर सभी इमारतों को एक रंग में रंगने का प्रयास किया गया है। यह बहुत अच्छी पहल है। हजारीपुर में फूल विक्रेता अभय प्रकाश मल्ल ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान शुरुआत में थोड़ी परेशानी हुई थी, लेकिन अब धीरे-धीरे सभी दुकानदार व्यवस्थित हो गए हैं। पहले यहां गाड़ियों के जाम की समस्या रहती थी, लेकिन सड़क चौड़ी होने से अब जाम नहीं लगता। दूर-दूर से व्यापारी भी यहां सामान खरीदने आ रहे हैं। पांडेयहाता से धर्मशाला तक हो रहा काम गलियारे में पांडेयहाता, घंटाघर, रेती, जटाशंकर होते हुए धर्मशाला तक दुकानों और मकानों के बाहरी हिस्सों की रंगाई कराई जा रही है। दीवारों को नमी से बचाने के लिए वाटरप्रूफिंग भी की जा रही है। दुकानों के सामने के हिस्से यानी फसाड को तय डिजाइन के मुताबिक तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद तेज हुआ काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वीकृति के बाद जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल और नगर आयुक्त अजय जैन की निगरानी में परियोजना पर काम कराया जा रहा है। जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बताया कि गलियारे को नया और आकर्षक स्वरूप देने के लिए काम तेज किया गया है। निर्धारित डिजाइन के अनुसार रंगाई, वाटरप्रूफिंग और साइनबोर्ड लगाने का काम पूरा कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सपा का वादा- बेरोजगारों को हर महीने ₹5000 देंगे; वॉट्सएप पर मैसेज शेड्यूल करने की सुविधा; भक्त ने चढ़ाया 121kg सोना
    Next Article
    लखनऊ के सहारा सिटी में आग लगी:1 किमी तक धुएं का गुबार दिखा; एक साल पहले अफसरों ने सील कराया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment