Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के सहसोवीर मंदिर में परशुराम जन्मोत्सव:मंदिर निर्माण के पांच वर्ष पूरे होने पर आयोजन

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ कैंट क्षेत्र के कृष्णा नगर स्थित सहसोवीर मंदिर में रविवार को भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव और मंदिर निर्माण के पांच वर्ष पूर्ण होने पर धार्मिक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चन से हुई। मंदिर परिसर को फूलों और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया था। भगवान परशुराम जी के विग्रह का विशेष श्रृंगार कर विधि-विधान से आरती और भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती में शामिल होकर सुख-समृद्धि की कामना की। यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र इस मंदिर का निर्माण प्रो. रीता बहुगुणा जोशी और उनके पुत्र मयंक जोशी के प्रयासों से कराया गया था। पांच वर्षों में यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। कार्यक्रम में प्रो. रीता बहुगुणा जोशी और मयंक जोशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने भगवान परशुराम के आदर्शों, जैसे धर्म, साहस और न्याय को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भजन संध्या रही इस अवसर पर लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने भगवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भजन संध्या रही, जिसमें प्रसिद्ध गायकों ने प्रस्तुतियां दीं।'जय परशुराम' के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा और हजारों श्रद्धालुओं ने इसमें भागीदारी की। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डायबिटिक अल्सर-एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस का इलाज होगा आसान:भाषा विश्वविद्यालय के शिक्षक के शोध से जगी उम्मीद, ट्रायल में मरीजों को जल्द मिली राहत
    Next Article
    लखनऊ में 135 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार:अखिल भारतीय ब्रह्म समाज ने 24वां समारोह आयोजित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment