Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के शिवा भोला मंदिर में सामूहिक भजन-कीर्तन:चैत्र नवरात्रि पर महिलाओं ने ढोलक की थाप पर गाए गाने, जमकर झूमी

    2 hours ago

    2

    0

    चैत्र नवरात्रि के अष्टमी और नवमी तिथि के अवसर पर लखनऊ भक्ति के रंग में सरोबार नजर आया। गोमती नगर के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। इसी कड़ी में प्रसिद्ध शिवा भोला मंदिर में गुरुवार को महिला मंडल की ओर से सामूहिक भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर 'जय माता दी' के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का आगाज मां भगवती के दरबार में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद भजनों का सिलसिला शुरू हुआ, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ढोलक की थाप और मंजीरों की खनक के बीच महिलाएं पूरी तरह भक्ति में लीन होकर थिरकती दिखीं। लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी महिला मंडल ने 'मैया ओ मैया, तुझे कब आएगी दया...', 'प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी..' और 'मेरी झोली भर दे ओ माता...' जैसे कई लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। इन भजनों ने समां बांध दिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिला मंडल की सदस्य पूनम गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि नव संवत्सर और नवरात्रि का यह संगम हमारी गौरवशाली संस्कृति की पहचान है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन हर साल इसलिए किया जाता है ताकि नई पीढ़ी अपनी परंपराओं और जड़ों से जुड़ी रहें। संतोष यादव ने कहा-मां के भजन-कीर्तन करने से मन को शांति मिलती है। घर में धन-धान्य की पूर्ति होती है। सविता वर्मा ने बताया-महिलाओं का एक साथ आकर भजन कीर्तन करना आनंददायक है। विश्व कल्याण की कामना की कीर्तन के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की महिमा का गुणगान किया गया और विश्व कल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम का समापन माता की विधि-विधान से आरती उतारने के बाद हुआ, जिसके बाद भक्तों को हलवा-पूरी का प्रसाद वितरित किया गया। भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर में दर्शन के विशेष इंतजाम किए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री अनिल कुमार बोले- 9 साल में यूपी दंगामुक्त:विकास और कानून व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव
    Next Article
    पति-पत्नी बताकर होटल में रुके थे मुस्कान-साहिल:मेरठ के सौरभ हत्याकांड में मनाली के होटल मैनेजर की गवाही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment