Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ की दिशा सिंह पहले प्रयास में बनी नायब तहसीलदार:यूपी पीसीएस में आई 34वीं रैंक, अभ्युदय से कई सिलेक्शन

    4 hours ago

    2

    0

    यूपी पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार लखनऊ के कई अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। शिवपुरी गणेशपुर वार्ड इस्माइगंज द्वितीय की रहने वाली दिशा सिंह (27) अपने पहले ही प्रयास में नायब तहसीलदार बनी हैं। उनकी रैंक 34 वीं है। फिलहाल वह दिल्ली के एनडीएमसी स्कूल में बतौर टीचर काम कर रही हैं। दिशा दो भाई बहन हैं। इनके पिता राम भोले सिंह लखनऊ कमिश्नरेट में दरोगा के पद पर तैनात है। यूपी-पीसीएस का रिजल्ट आने के बाद दिशा के घर पर लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। अभ्युदय योजना से पढ़ाई करने वाले कई का सिलेक्शन पीसीएस 2024 में लखनऊ में रहकर अभ्युदय योजना से भागीदारी भवन से पढ़ाई करने वाले कई अभ्यर्थियों का सिलेक्शन हुआ है। इसमें विपिन देव यादव, विमल कुमार, वरदान गुप्ता, अर्जुन सिंह, चंदन पाल, रक्षा राम, अंकुर सिद्धार्थ सहित अन्य नाम शामिल हैं। अंबेडकर नगर के रहने वाले विपिन देव बताते हैं कि तैयारी घर से कर रहे थे। दिसंबर 2024 में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग लखनऊ आ गए। यहां भागीदारी भवन में अपनी तैयारी के साथ-साथ पांच महीने कक्षाएं भी ली थी। कई प्रयास के बाद पहले सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 316 रैंक मिली। अब पीसीएस में कार्य अधिकारी पंचायती राज पद पर चयन हुआ है। पापा राजाराम यादव अंबेडकर नगर में चौकीदार हैं। मम्मी मेवाती देवी गृहिणी हैं। विपिन ने बताया कि उनके साथ अभ्युदय कोचिंग से विमल कुमार और वरदान गुप्ता का चयन बीडीओ के पद पर हुआ है। नायब तहसीलदार पद पर अर्जुन सिंह, चंदन पाल, सुदेव पटेल, विकास कुमार राज चयनित हुए। इसी तरह रक्षा राम सोनकर सब रजिस्ट्रार बने हैं। संदीप वर्मा का चयन सांख्यिकी अधिकारी के पद पर हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ स्टेशन में सो रही महिला का बच्चा चोरी:पति से झगड़ा करके 3 बच्चों को लेकर अमेठी से आई थी, सुबह उठी तो 2 ही बच्चे मिले
    Next Article
    आवास योजना लाभार्थी के निर्माण में बाधा:लाभार्थी ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई, बोला- काम नहीं होने दे रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment