Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के व्यापारियों ने बजट का स्वागत किया:व्यापारी ने की बजट पर चर्चा, बोले- हर वर्ग का ध्यान रखा गया

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बुधवार को वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश किया। 9 लाख 12 हजार 696.35 करोड़ रुपये के इस बजट का व्यापारियों ने स्वागत किया। आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि आज का बजट उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक है। बजट में देखने को मिला कि 2027 चुनाव से पहले सरकार ने खजाना खोल दिया, हर वर्ग और सेक्टर को कुछ ना कुछ जरूर मिला है। आम आदमी की उम्मीद का बजट संजय गुप्ता ने कहा कि बजट से सीधे तौर पर व्यापारियों को लाभ तो नहीं मिला मगर अप्रत्यक्ष रूप से काफी फायदा हुआ है । यह बजट आम आदमी की उम्मीद और संभावनाओं का बजट है। व्यापारियों को दो वर्ष पहले केंद्र सरकार ने एमएसएमई में शामिल किया था। आज 3722 करोड़ रूपया एमएसएमई सेक्टर को दिया गया है। पावर लूम और मत्स्य पालन के लिए बजट दिया गया है। ये बेहद सराहनीय है। तीर्थ यात्राओं को मिलेगा बढ़ावा संजय गुप्ता ने कहा कि अयोध्या और नेमीशरण के तीर्थ स्थलों को अत्यधिक बढ़ावा देने की बात कही गई है। जिससे वहां के स्थानीय व्यापारियों को बड़ा फायदा मिलने वाला है। प्रदेश में जितना तीर्थ यात्री और पर्यटक आएंगे उतना ही व्यापार बढ़ेगा जीडीपी ऊपर जाएगी। खादी ग्रामीण उद्योग और चिकित्सा शिक्षा के लिए बजट में जो कदम उठाया गया है यह बेहद सराहनीय है। ‘व्यापारियों को स्वास्थ्य बीमा दे सरकार’ संजय गुप्ता ने कहा व्यापार मंडल को एक चीज से मायूसी हुई है कि जिसकी हम पिछले कई वर्षों से मांग कर रहे हैं। सरकार व्यापारियों को स्वास्थ्य बीमा दे। व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए ये बेहद जरूरी कदम है। लखनऊ के नजरिए से कैंसर इंस्टिट्यूट को दिए जाने वाला बजट बेहद सराहनीय है इसके अलावा कुकरेल में जो नाइट सफारी के लिए बजट अलॉट हुआ है इससे भी पूरे प्रदेश के विकास को रफ्तार मिलेगी । नाइट सफारी में पूरे प्रदेश के लोगों का लखनऊ में जमावड़ा लगेगा। ‘युवाओं के लिए खास है बजट’ व्यापारी मोहम्मद अफजल ने कहा कि ये अबतक का सबसे ऐतिहासिक बजट है। इस बजट में छात्राओं को स्कूटी देना , युवाओं की शादी और शिक्षा इसपर विशेष ध्यान दिया गया है यह समाज के लिए बेहद अच्छी पहल है। टूरिज्म के लिए लिया गया फैसला बेहद सराहनीय है। हर बजट में व्यापारियों को कुछ खास उम्मीदें रहती हैं सरकार ने बहुत सारी उम्मीदें पूरी की मगर कुछ जरूरी बातें रह गई। मुख्य रूप से हमारी मांग बाकी है कि बाजारों में सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाए। मार्केट में ट्रैफिक की समस्या रहती है जिसकी वजह ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की कमी है ऐसे में अधिक फोर्स लगाई जानी चाहिए जिसे सुरक्षा और यातायात दोनों सुचारू रूप से चल सके। ‘योजनाओं को लागु करने से मिलेगा लाभ’ हरजिंदर सिंह ने कहा कि यह कह पाना मुश्किल है कि बजट सबकी उम्मीदों पर खरा उतरा है। मगर बजट में जो 13% वृद्धि हुई है यह प्रदेश के लिए बहुत अच्छा है। इस बार एमएसएमई पर विशेष फोकस किया गया है। मगर जब तक इसकी पॉलिसी डिक्लेअर नहीं हो जाती इसके फायदे और नुकसान बता पाना संभव नहीं। अच्छी पॉलिसी अगर बनाई जाए तो यह बजट बहुत फायदा पहुंचाएंगी आम जनता को। इस बात की भी आवश्यकता है कि माइक्रो सेगमेंट को स्मॉल सेगमेंट में कन्वर्ट करें और मीडियम सेगमेंट को स्मॉल एंटरप्राइजेज में परिवर्तित करें। छोटे व्यापारियों को सरकार मुख्य व्यापार से जोड़ने की कोशिश करें जिससे विकास के इंजन को गति मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क हादसे में पिता पुत्र समेत 3 की मौत:सीतापुर में डंपर ने ओवरटेक करते समय बाइक को रौंदा, डंपर लेकर चालक फरार
    Next Article
    अमरोहा के बृजघाट-तिगरी गंगा धाम में विकास की उम्मीद:नमामि गंगे के बजट में बढ़ोत्तरी, वर्किंग वुमन हॉस्टल भी बनेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment