Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ लाठीचार्ज का विरोध:कौशांबी में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

    7 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। यह लाठीचार्ज 17 फरवरी को 'मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान' के तहत लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान हुआ था। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया, जिसमें उनके प्रदेश अध्यक्ष सहित कई लोग घायल हो गए। कांग्रेस ने लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक सड़क से सदन तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इस प्रदर्शन के दौरान राम बहादुर त्रिपाठी, संतोष कुमार शुक्ला, रवि नारायण तिवारी उर्फ गिल्ली महाराज, संजय तिवारी, छोटे लाल, जय प्रकाश जयसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा टोरेंट पावर को देने होंगे 2.10 लाख:रिटायर्ड फौजी को कनेक्शन आवंटित होने के बावजूद नहीं की थी बिजली आपूर्ति
    Next Article
    बार एसोसिएशन चुनाव, उपाध्यक्ष और मंत्री पदों की गिनती शुरू:मंत्री पद पर सबसे ज्यादा 11 प्रत्याशी मैदान में, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 8

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment