Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 10 दिन में ओटीएस के 461 आवेदन:एलडीए अब टॉप-10 बकायेदारों की सूची बनाएगा

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। योजना शुरू होने के बाद 10 दिनों में 461 आवेदनों की एंट्री हो चुकी है। मंगलवार को अकेले 72 लोगों ने आवेदन किया। मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने अधिकारियों को योजना-वार टॉप-10 बकायेदारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। इसके जरिए बड़े बकायेदारों की निगरानी और वसूली प्रक्रिया तेज करने की तैयारी है। ऑनलाइन फॉर्म भरने में भी मदद करेगी उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि शारदा नगर विस्तार योजना स्थित प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में 29 और 30 अप्रैल को दो दिवसीय कैंप लगाया जाएगा। यहां डिफॉल्टर आवंटी सीधे पहुंचकर ओटीएस के तहत आवेदन कर सकेंगे। कैंप में अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ऑनलाइन फॉर्म भरने में भी मदद करेगी। एलडीए ने आवंटियों की सुविधा के लिए प्राधिकरण भवन में विशेष हेल्प डेस्क भी शुरू की है। यहां ओटीएस से जुड़ी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया में सहायता दी जा रही है। लंबित बकाया राशि की वसूली हो सकेगी ओटीएस योजना के तहत आवेदन करने वाले बकायेदारों को दंड ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज में छूट का लाभ मिलेगा। एलडीए को उम्मीद है कि योजना के जरिए बड़ी संख्या में लंबित बकाया राशि की वसूली हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किराए के विवाद में युवक ने फंदा लगाकर दी जान:पत्नी ने मकान मालकिन पर लगाया बेइज्जती का आरोप
    Next Article
    बिना मान्यता चल रहा नारायण ई-टेक्नो स्कूल सील:बीएसए ने की कार्रवाई, चेकिंग में दस्तावेज नहीं दिखा पाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment