Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 11000 पौधारोपण अभियान शुरू:विश्व NGO दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ का पहला चरण

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में विश्व NGO दिवस के अवसर पर 11,000 पौधारोपण अभियान 'एक पेड़ माँ के नाम' का पहला चरण शुरू किया गया। इस पहल का उद्देश्य राजधानी में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। कार्यक्रम का आयोजन महानगर स्थित रामलीला मैदान, सेक्टर-सी, श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। लखनऊ शहर बढ़ते वायु प्रदूषण की चुनौती का सामना कर रहा है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, 'क्लाइमेट पर चर्चा' संस्था ने शहर के पार्कों, सार्वजनिक स्थलों और सिटी सेंटर क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण करने का संकल्प लिया है। इसका मुख्य उद्देश्य हरियाली बढ़ाना, वायु गुणवत्ता में सुधार लाना और नागरिकों को स्वच्छ तथा स्वस्थ वातावरण प्रदान करना है। 'एक पेड़ माँ के नाम' लगाने का अर्थ अपनी जड़ों से जुड़ना यह कार्यक्रम कौशिक चैतन्य महराज के सानिध्य में शुरू किया गया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्य नहीं, बल्कि धरती माता की सेवा है। साथही,प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया। 'क्लाइमेट पर चर्चा' करते हुए कौशिक चैतन्य ने कहा यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है। संस्था के अनुसार, 'एक पेड़ माँ के नाम' लगाने का अर्थ अपनी जड़ों, संस्कारों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सींचना है। यह अभियान संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs 13, 11 और 15) के अनुरूप चलाया जा रहा है। संस्था का लक्ष्य प्रत्येक पौधे के संरक्षण, निगरानी और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से एक स्थायी हरित मॉडल विकसित करना है। ये लोग शामिल हुए कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद, अवध प्रांत के संगठन मंत्री विजय प्रताप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंडल उपाध्यक्ष लखनऊ पूर्वी-3 अजय कुमार पाण्डेय और वरिष्ठ भाजपा नेता जी.डी. शुक्ला विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केडीएमए ने सुरेंद्र सिंह यादव स्मारक टी-20 खिताब जीता:रोमांचक फाइनल में एक विकेट से जीत, अंकुर पंवर मैन ऑफ द मैच
    Next Article
    ए पी सेन कॉलेज में उत्साह से मनाई गई होली:शिक्षिकाओं और छात्राओं ने मिलकर मनाया रंगों का त्योहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment