Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केडीएमए ने सुरेंद्र सिंह यादव स्मारक टी-20 खिताब जीता:रोमांचक फाइनल में एक विकेट से जीत, अंकुर पंवर मैन ऑफ द मैच

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध नेशनल क्रिकेट द्वारा आयोजित सुरेंद्र सिंह यादव स्मारक टी20 टूर्नामेंट का फाइनल शुक्रवार को साउथ मैदान में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में मौजूद थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर क्रिकेटर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 139 रन बनाए और ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से सुनील त्रिपाठी ने 29 और प्रशांत अवस्थी ने 28 रनों का योगदान दिया। केडीएमए के लिए गेंदबाजी करते हुए चारु सोनकर ने 3 और अभिनव शर्मा ने 2 विकेट लिए। 140 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीएमए की टीम को जीत के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। टीम ने 19.5 ओवर में 9 विकेट खोकर 145 रन बनाए और एक विकेट से मैच जीत लिया। सुधांशु चौरसिया ने 38 और अपराजित देव ने 23 रन बनाए। कानपुर क्रिकेटर्स के गेंदबाजों में अशोक, चारु और शशांक ने 2-2 विकेट हासिल किए। इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए गेंदबाज अंकुर पंवर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि डॉ. दीपक श्रीवास्तव (डायरेक्टर, जीटीबी हॉस्पिटल) ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। वी-गार्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंधक एस.के. सेठ ने उपविजेता टीम को ट्रॉफी भेंट की। इस अवसर पर पी.एस. नेगी, दिनेश कटियार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सर्दन क्लब ने 4 विकेट से जीता मैच:केडीएमए लीग में गेंदबाजों के दम पर काउंटी क्लब को हराया
    Next Article
    लखनऊ में 11000 पौधारोपण अभियान शुरू:विश्व NGO दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ का पहला चरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment