Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 14 लाख से अधिक का मिलावटी सामान नष्ट:16 नमूने भेजे गए सैंपल के लिए; घी और खोया सीज कर बिक्री पर लगाई रोक

    9 hours ago

    1

    0

    रमजान और आगामी होली पर्व को देखते हुए लखनऊ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। शहर के अलग-अलग इलाकों में डेयरियों, मिठाई दुकानों, गोदामों और फूड प्रोडक्ट इकाइयों पर छापेमारी कर 16 नमूने लिए गए। जांच के दौरान 14.61 लाख रुपए से अधिक मूल्य के खाद्य पदार्थ मौके पर नष्ट कराए गए, जबकि बड़ी मात्रा में घी और खोया सीज कर बिक्री पर रोक लगा दी गई। खोया, घी और मिठाइयों पर खास निगरानी आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी लखनऊ के निर्देश पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस दौरान अलीगंज स्थित विशाल दूध डेरी, राजाजीपुरम की लल्लू स्वीट्स और गोमतीनगर के माखनचोर स्वीट सहित कई प्रतिष्ठानों से खोया, काजू पान, बेसन और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पराग मिल्क फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में निरीक्षण के दौरान लगभग 21.16 लाख रुपए मूल्य की 1998 किलोग्राम खराब मिठाई (गुलाब जामुन मिक्स) और 3240 लीटर डबल टोंड दूध मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही गोदाम में मौजूद 1551 किलोग्राम घी, जिसकी अनुमानित कीमत 14.27 लाख रुपए है, गुणवत्ता संदिग्ध होने पर सीज कर दिया गया। 12,800 किलो खोया बिक्री से रोका ऐशबाग स्थित स्वरूप कोल्ड स्टोरेज से 10 खाद्य कारोबारियों का लगभग 12,800 किलोग्राम खोया, जिसकी कीमत करीब 32 लाख रुपए आंकी गई है, जांच रिपोर्ट आने तक बिक्री के लिए रोक दिया गया। बुद्धेश्वर क्षेत्र में 30 किलोग्राम खोया दुर्गंधयुक्त पाए जाने पर नष्ट कराया गया, जबकि 250 किलोग्राम खोया जांच पूरी होने तक रोक दिया गया। सड़क पर रोके गए पिकअप वाहन, 113 किलो खोया नष्ट जेहटा मॉल रोड पर दो पिकअप वाहनों को रोककर दूध और खोये की जांच की गई। 113 किलोग्राम खोया प्रथम दृष्टया मिलावटी पाया गया। मौके पर किसी ने स्वामित्व नहीं जताया, इसलिए जनहित में इसे तुरंत नष्ट करा दिया गया। पूरे अभियान में कुल 2028 किलोग्राम खाद्य पदार्थ, जिसकी अनुमानित कीमत 14.61 लाख रुपए है, विनष्ट किया गया। इसके अलावा 1600 किलोग्राम खाद्य सामग्री लगभग 14.36 लाख रुपए मूल्य की सीज की गई। वहीं 13,050 किलोग्राम खोया करीब 32.62 लाख रुपए मूल्य का जांच रिपोर्ट आने तक बिक्री से रोका गया। 16 नमूने प्रयोगशाला भेजे गए कार्रवाई के दौरान कुल 16 खाद्य नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ से जागरूकता अभियान इसी क्रम में 25 फरवरी को मुंशीपुलिया, इंदिरानगर में ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ (FSW) के माध्यम से आमजन को मिलावट की पहचान और बचाव के तरीके बताए गए। टीम ने मौके पर खाद्य और पेय पदार्थों की जांच कर लोगों को घरेलू स्तर पर मिलावट पहचानने के उपाय समझाए। साथ ही फास्ट फूड, जंक फूड और नशीले पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी गई। सहायक आयुक्त (खाद्य) विजय प्रताप सिंह ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद कांग्रेस ने शंकराचार्य प्रकरण पर पीएम को ज्ञापन भेजा:स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग
    Next Article
    रसिक उपासना के महान संत हैं सीताराम शरण महाराज:डा. मिथिलेशनंदिनी शरण बोले- रामभक्ति की मधुर उपासना को विश्व मंच पर स्थापित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment