Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 150 जगहों पर कूलिंग प्वाइंट बनाए:कैनोपी लगाकर गुड़ के साथ पानी पिला रहे, मेयर ने उद्घाटन किया

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में भीषण गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम की तरफ से कूलिंग प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। सोमवार को मेयर सुषमा खर्कवाल ने 1090 चौराहे और नगर निगम मुख्यालय लालबाग पर प्वाइंट का उद्घाटन किया। मेयर ने बताया- नगर निगम की तरफ से 1090 चौराहे और लालबाग नगर निगम मुख्यालय के अलावा शहर के अन्य प्रमुख स्थानों जैसे पॉलिटेक्निक चौराहा, गोमती नगर पत्रकारपुरम चौराहा, जीएसटी भवन, जीपीओ विधानसभा मार्ग और भार्गव पेट्रोल पंप रोड पर भी इसी प्रकार के कूलिंग पॉइंट्स स्थापित किए जा रहे हैं। इन कूलिंग पॉइंट्स पर बेड, सोफा, कुर्सी, पंखा, कूलर, मटके का ठंडा पानी और खाने के लिए गुड़ जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। ताकि आमजन को तेज धूप और गर्मी से राहत मिल सके। रैनबसेरों को भी बनाया सुविधाजनक नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न जोनों में पूर्व से संचालित 24 रैनबसेरों को भी इस योजना से गर्मी से राहत देने योजना है। इन रैनबसेरों में पहले से ही लोगों के लिए बेड की सुविधा उपलब्ध थी, अब यहां साफ और ठंडे पानी की भी व्यवस्था की गई है। दोपहर की तपती धूप में इन रैनबसेरों में ठहर कर आराम कर सकते हैं और हीट वेव से बच सकते हैं। शहरभर में लगाए जलपान केंद्र नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया- जलकल विभाग के सहयोग से लखनऊ शहर के 150 से अधिक स्थानों पर कैनोपी लगाकर पानी की व्यवस्था की जा रही है। इन जलपान केंद्रों पर मटकों में स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध है, जिससे राहगीरों, श्रमिकों, रिक्शा चालकों और फुटपाथ पर काम करने वाले लोगों को राहत मिल रही है। यह व्यवस्था विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है जो पूरे दिन खुले में काम करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान:प्रयागराज में भाजपा महिला मोर्चा का विपक्ष पर हमला, निकाली जन आक्रोश यात्रा
    Next Article
    कानपुर में नशे में कांस्टेबल ने सड़क पर किया हंगामा:राहगीरों से की गाली-गलौज, फुटपाथ पर सोया; डायल-112 में है तैनाती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment