Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान:प्रयागराज में भाजपा महिला मोर्चा का विपक्ष पर हमला, निकाली जन आक्रोश यात्रा

    2 hours ago

    1

    0

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रयागराज में भी सियासत गरमा गई है। सोमवार को भाजपा की ओर से जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बीजेपी महिला मोर्चा और पार्टी नेताओं ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कहा कि विपक्ष इस विधेयक का विरोध कर नारी शक्ति का अपमान कर रहा है और इसे हिंदुस्तान कभी स्वीकार नहीं करेगा। केवल वोट बैंक के रूप में देखते हैं विपक्षी नेता सम्मेलन में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिला आरक्षण विधेयक को बाधित कर नारी शक्ति का अपमान किया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला और सुकन्या समृद्धि जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि विपक्ष महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में देखता है, जबकि महिलाएं अब लोकसभा और विधानसभा में अपनी भागीदारी चाहती हैं। विधायक हर्ष बोले, जरूर पूरा होगा संकल्प भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि विपक्ष महिलाओं की प्रगति नहीं देख पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल में रुकावट डालकर विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया है। शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने कहा कि मातृ शक्ति ने हमेशा देश और समाज के लिए योगदान दिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला आरक्षण का संकल्प जरूर पूरा होगा। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलन और वंदेमातरम गीत के साथ हुई। नारे लगाकर जताया विरोध सम्मेलन के बाद जन आक्रोश पदयात्रा भी निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने “राहुल गांधी होश में आओ” और “नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय मंत्री वंदना सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा जिला महामंत्री रीता सिंह ने दिया। इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी, शशि वार्ष्णेय, ज्योति मैत्रेय, दुर्गेश नंदिनी, स्वारिका भरद्वाज, चंद्रा अहलूवालिया, प्रियंका पराशर, कंचनलता कुशवाहा, शिखा खन्ना, सरोज गुप्ता, आभा भारती, नीलम त्रिपाठी, सोनी भट्ट और सीमा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में पारा 41 डिग्री पार:प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, स्कूल का समय बदला
    Next Article
    लखनऊ में 150 जगहों पर कूलिंग प्वाइंट बनाए:कैनोपी लगाकर गुड़ के साथ पानी पिला रहे, मेयर ने उद्घाटन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment