Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 20 करोड़ से कम्यूनिटी सेंटर बनेगा:स्वीमिंग पूल-जिम समेत कई सुविधाएं मिलेंगी: 2900 वर्गमीटर में होगा तैयार

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में रहने वालों के लिए बड़ी सुविधा की तैयारी है। यहां करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक कम्यूनिटी सेंटर बनाया जाएगा। यह सेंटर सेक्टर-4 में सरस्वती अपार्टमेंट के पास लगभग 2900 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित होगा। तीन मंजिला इस भवन में बेसमेंट पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। साथ ही मल्टीपर्पज हॉल, डाइनिंग एरिया, किचन, 8 कमरे और 2 सुइट बनाए जाएंगे, जिससे यहां सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम आसानी से हो सकेंगे। सेंटर में इंडोर गेम्स, जिम, योगा सेंटर, कैफेटेरिया और स्वीमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इसके अलावा भवन की छत पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे बिजली खर्च कम रहेगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस परियोजना को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जल्द ही आरएफपी (Request for Proposal) जारी की जाएगी। परियोजना पूरी होने के बाद इसके संचालन के लिए एक समिति बनाई जाएगी, जिसमें स्थानीय निवासियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में मंडी समिति के पास बाइक सवार रौंदा:मंडी समिति के सामने हुआ हादसा, लगा लंबा जाम
    Next Article
    श्री कल्कि सेना का 33वां स्थापना दिवस:सम्भल में 24 घंटे का अखंड संकीर्तन शुरू, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment