Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 3 लोगों से 23.55 लाख की साइबर ठगी:दंपती 9 दिन डिजिटल अरेस्ट, महिला को पति की गिरफ्तारी का डर दिखाया

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ में साइबर जालसाजों ने तीन लोगों से कुल 23 लाख 55 हजार की साइबर ठगी कर ली। पहला- बुजुर्ग दंपती को 9 दिन डिजिटल अरेस्ट कर 9 लाख वसूल लिए। दूसरा- एक महिला को पति के गिरफ्तारी का डर दिखाकर 9 लाख 50 हजार ठग लिए। तीसरा- इंदिरानगर के व्यक्ति को ग्रीन गैस की एपीके फाइल भेजकर 5.05 लाख ठग लिए। पुलिस तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है। महिला को वीडियो कॉल पर डराते रहे सेक्टर-ए महानगर निवासी तरुश्री (65) सामाजिक कार्यकर्ती रही हैं। उनके पति मल्टीनेशनल कंपनी से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया 1 सितंबर की शाम करीब 5 बजे अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉलर ने खुद को सीबीआई ऑफिसर सुशील कुमार गौतम बताया। सही से बात न होने के कारण वॉट्सएप चैट, कॉल व वीडियो कॉल के जरिये बताया कि सीबीआई ने उनके नाम गिरफ्तारी वारंट जारी किया है और मुझे डिजिटल अरेस्ट रखा गया है। इसके बाद लगभग 9 दिनों तक लगातार फोन और वीडियो कॉल के जरिये डराया। सीबीआई की कार्रवाई और गिरफ्तारी का डर दिखाकर मुझसे रुपए की मांग की गई। 10 सिंतबर को उनके दबाव में आकर नौ लाख रुपए भेज दिए। इसके बाद जालसाज 15 लाख रुपए मांगने लगे। अब इतनी रकम भेजने से पहले यूएसए में रहने वाले बेटे संपर्क किया। जिसके बाद साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। मामले में इंस्पेक्टर आलोक राव का कहना है कि ठगी की रकम मणिपुर के एक खाते में गई है। जल्द टीम रवाना की जाएगी। कस्टम विभाग से गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी फैजुल्लागंज निराला नगर निवासी शिखा कश्यप पति राजू कश्यप से 9.50 लाख से ठगी हो गई। 25 जुलाई को अज्ञात नंबर से कॉल आया। जिसने बताया कि उनके पति गोल्ड और 10-20 लाख लेकर आ रहे थे। जिन्हें अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग वालो ने पकड़ लिया है। इसके बाद बेटी और रिश्तेदारों से कॉल करके रुपए मांगे। इसके बाद दूसरे नंबर से कॉल करके बोला कि अगर नहीं छुड़ाती हो तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। फिर एक एकाउंट नंबर भेजा उसमें पैसा जमा करने को बोला। बातचीत से पत्नी बहुत घबरा गई। परेशान होकर किसी से बिना कुछ बताए घर में रखे रुपए और जेवर गिरवी रखकर दो खातों में रुपए भेज दिए। ग्रीन गैस के नाम पर ठगी सेक्टर-19 इंदिरानगर निवासी अशोक चटर्जी ने बताया कि 29 अगस्त को मोबाइल पर एक APK फाइल Green Gas Meter Update.apk वॉट्सएप मैसेज आया। फिर दूसरे नंबर से तीन एपीके फाइल आई। इसके बाद कॉल आना शुरू हो गया। इसके एक घंटे 16 मिनट के अंदर पैसे निकलने शुरू हो गए। खाते से करीब 5 लाख 5 हजार निकल गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चार दिवसीय 37वां प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन:57 खेलों में लखीमपुर खीरी 214 पदक के साथ पहले, अंबेडकर नगर दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर रहा
    Next Article
    गंगा टास्क फोर्स का पौधारोपण अभियान:नन्हे हाथों ने रोपे पौधे; बच्चों ने जवानों संग ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment