Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 31 डिग्री तक पहुंचेगा अधिकतम तापमान:सुबह 18 डिग्री रहा, अगले 6 दिन लगातार बढ़ेगी गर्मी

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आज मौसम पूरी तरह साफ है। सुबह 8 बजे अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में तापमान और बढ़ेगा। आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने का अनुमान है। फिलहाल फरवरी के आखिरी सप्ताह में लखनऊ में सर्दी लगभग विदा लेती नजर आ रही है। दिन में हल्की गर्मी का अहसास शुरू हो गया है। दिन में तेज धूप, बारिश की संभावना नहीं सुबह 8 बजे तक अधिकतम तापमान 22 डिग्री पहुंच गया। 10 बजे 26 डिग्री तक पहुंचने का आसार है। दोपहर 12 बजे तक पारा 29 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। नमी का स्तर 67 प्रतिशत है। फिलहाल वर्षा की संभावना शून्य है और आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। 6 दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। शुक्रवार को अधिकतम 32 और न्यूनतम 16 डिग्री रह सकता है। शनिवार को 32/18 डिग्री, रविवार को 33/18 डिग्री और सोमवार को 33/18 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है। मंगलवार तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री तक पहुंच सकता है। एयर क्वालिटी मध्यम श्रेणी में शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 154 दर्ज किया गया है, जो मध्यम श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर में धूप तेज होने से गर्मी का असर बढ़ेगा, इसलिए बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर में धूप से बचने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली से पहले आगरा में FSDA की छापेमारी:209 किलो मिठाई कराई नष्ट, कई नमूने जांच को भेजे
    Next Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- गौ माता की रक्षा ही धर्म:वाराणसी के मठ में रह रहे; प्रयागराज पुलिस पूछताछ के लिए नहीं पहुंची, भक्तों का जमावड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment