Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 400 करोड़ रुपए से होंगे विकास कार्य:सड़क, नाली, फुटपाथ और पेयजल की सुधरेगी व्यवस्था; दीपावली तक गड्ढा मुक्त होंगी सड़क

    13 hours ago

    1

    0

    शहर में अवस्थापना निधि से 400 करोड़ रुपए से विकास कार्य को मंजूरी दी गई है। मेयर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में शहर के विकास कार्यों पर मुहर लगी है। इसमें 100 से ज्यादा टूटी सड़कों की मरम्मत की जाएगी। इस पर करीब 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही नाली, फुटपाथ, जल निकासी, मार्ग प्रकाश और पेयजल व कचरा प्रबंधन से जुड़े काम भी कराए जाएंगे। प्रस्तावों के मंजूरी के बाद अब टेंडर होगा। इसके बाद करीब एक महीने में काम शुरू हो जाएंगे। अवस्थापना व 15 वें वित्त मद का बजट कई महीने से आया हुआ है। मेयर और पार्षदों के बीच में जारी विवाद के चलते इसकी सूची फाइनल नहीं हो पाई थी। हालांकि, अभी यह तय नहीं हो सका है कि किस वार्ड में किस कार्य पर कितना बजट खर्च होगा। दो वर्ष पहले अवस्थापना निधि से कराए कार्यों के दौरान टेंडर में प्रतिस्पर्धा से हुई करीब 55 करोड़ रुपए की बचत से 50 नई सड़कें बनाने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है। विकास कार्यों की निगरानी करेगी उपसमिति विकास कार्यों की निगरानी और समन्वय के लिए उपसमिति भी बनाई गई है। इसमें नगर आयुक्त को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा छह सदस्य बनाए गए हैं। इनमें सभी अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता सिविल, मुख्य अभियंता लखनऊ विकास प्राधिकरण, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, पर्यावरण अभियंता नगर निगम और अवर अभियंता तकनीकी नगर निगम शामिल हैं। 10 करोड़ रुपए से दीपावली तक भरे जाएंगे गड्ढे मेयर ने कहा कि बारिश लगभग बंद हो गई है। ऐसे में अब सड़कों के गड्ढे भरने का काम किया जाएगा। इसके लिए अभियंत्रण विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं और टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। करीब 10 करोड़ रुपए का बजट इस पर खर्च होगा। दीपावली से पहले काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए मुख्य अभियंता को निर्देश दिए गए हैं। शहर में इन सड़कों पर लिया जाएगा काम
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में LDA में बदलेगी वर्षों पुरानी व्यवस्था:अब रजिस्ट्री में अनिवार्य नहीं होगा पत्नी का नाम जोड़ना
    Next Article
    निचलौल में बारिश से तापमान 30 से 27 डिग्री पहुंचा:नगर क्षेत्र के कई मोहल्लों में जलजमाव, लोगों को आवागमन में परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment