Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 42 डिग्री पहुंचेगा तापमान, हीट वेव का अलर्ट:सुबह से छाता लेकर घरों से निकल रहे लोग, 26 अप्रैल से बदलेगा मौसम

    7 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में बुधवार सुबह से मौसम साफ है। तेज धूप निकली है। तपिश जैसे हालात हैं। मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहेगा। मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 50 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 12 फीसदी रही। देखिए लखनऊ के मौसम की 3 तस्वीरें… सामान्य से अधिक रहेगी गर्मी मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में गर्मी का प्रकोप अभी जारी रहेगा। 25 अप्रैल तक राज्य के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। तेज हवाओं के कारण कुछ जगहों पर तापमान में हल्की गिरावट देखी गई है। फिलहाल लू का असर हरदोई तक सीमित रहा है। आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहेगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी और तेज महसूस होगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल से मौसम में थोड़ा बदलाव शुरू होगा। बादल आने लगेंगे। 27 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। लू से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन गर्मी सामान्य से अधिक बनी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेयर आवास पहुंचकर नेम प्लेट पर मारे जूते:लखनऊ में सपा नेता गौरव चौधरी ने लगाए मुर्दाबाद के नारे
    Next Article
    राम मंदिर में पुजारियों की संख्या बढ़ाने की तैयारी:27 प्रशिक्षुओं को मिलेगा मौका, 14 नए प्रशिक्षुओं का चयन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment