Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 500 छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की मिली ट्रेनिंग:NCC कैडेट्स को किया गया जागरूक, रेड ब्रिगेड अध्यक्ष ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में NCC छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई। ग्यारहवीं गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल में रेड ब्रिगेड ने एनसीसी लखनऊ ग्रुप के कैडेटों के लिए प्रशिक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था ‘महिला उत्पीड़न और छेड़छाड़ के खिलाफ दृढ़ता से खड़े होने का साहस’, जिसमें बड़ी संख्या में कैडेट्स और एनसीसी अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सेल्फ डिफेंस की दी गई जानकारी इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जनरल गौरव गौतम शामिल हुए। संगोष्ठी का संचालन रेड ब्रिगेड की अध्यक्षा उषा विश्वकर्मा ने किया। उन्होंने अपने सशक्त वक्तव्यों और व्यावहारिक प्रदर्शनों के माध्यम से कैडेटों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उषा विश्वकर्मा ने बताया कि महिलाएं किस तरह आत्मरक्षा कर सकती हैं। किसी भी आपात स्थिति में खुद को सुरक्षित कैसे रखें, सुनसान जगह पर खतरे की स्थिति में कैसे प्रतिक्रिया दें और अपने सम्मान की रक्षा कैसे करें। 500 छात्राओं को दी गई ट्रेनिंग कार्यक्रम के दौरान लगभग 500 एनसीसी कैडेटों को महिला सुरक्षा, आत्मविश्वास, और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के विषय में जागरूक किया गया। उषा विश्वकर्मा ने उदाहरणों और लाइव डेमो के जरिए बताया कि किस प्रकार विपरीत परिस्थितियों में साहस और समझदारी से काम लिया जा सकता है। कैडेटों ने पूरे उत्साह और जिज्ञासा के साथ इस प्रशिक्षण को समझा। ‘महिलाओं को सशक्त बनाना लक्ष्य’ मेजर जनरल गौरव गौतम ने कहा कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है। हम लोग हर तरह से प्रयास कर रहे हैं अपने सीसी की छात्राओं को मजबूत बनाया जाए। सामान्य जीवन में जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है उसी को ध्यान में रखकर इन्हें ट्रेनिंग दी जाती है। यहां से ट्रेनिंग लेने के बाद सीसी छात्राओं की जिम्मेदारी है कि यह समझ में अन्य युगोयुवतियों को जागरूक करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में बीच सड़क 2 गुटों में मारपीट:राजनगर एक्सटेंशन में पहले लात-घूंसे चले, फिर डंडे बरसाए; जान बचाकर 2 युवक सोसाइटी में घुसे
    Next Article
    कौशांबी में पूर्व प्रधान पर हमला, VIDEO:दाहिने पैर में फ्रैक्चर, 3 आरोपियों पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment