Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 6 अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:सुशांत गोल्फ सिटी-दुबग्गा में मकान ध्वस्त किए, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में LDA की अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बुधवार को दुबग्गा और सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान लगभग 82 बीघा में की जा रही 6 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-2 एवं जोन-7 की टीम ने की। प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया- ऋषि अरोरा और अन्य द्वारा सुशांत गोल्फ सिटी के सेक्टर-एच में रेलवे लाइन के पास लगभग 5,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में सार्वजनिक सुविधाओं की जगह पर बाउन्ड्रीवॉल निर्मित करते हुए अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। न्यायालय द्वारा ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे जिसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा ध्वस्तीकरण के आदेश दिए गए थे। इसके अनुपालन में प्रवर्तन टीम द्वारा स्थल पर अभियान चलाकर अवैध विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया। 80 बीघा में की जा रही 5 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि दुबग्गा थानाक्षेत्र के ग्राम-जेहटा में अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहम्मद शाहिद, आशीष यादव, ओमकार, दिलीप मिश्रा और अन्य द्वारा लगभग 80 बीघा में की जा रही 5 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। प्रभाकर सिंह ने कहा कि बिना नक्शा पास करवाए और अवैध रूप से किए जा रहे प्लाटिंग का निर्माण पर कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में देह व्यापार पर पुलिस का छापा:सीओ सिटी ने 5 युवकों को किया गिरफ्तार, 4 महिलाओं को किया रेस्क्यू
    Next Article
    महिला आरक्षण पर राहुल-अखिलेश के खिलाफ प्रदर्शन:कानपुर में महिलाओं ने फूंका पुतला, पूर्व विधायक भी हए शामिल हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment