Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में आजाद समाज पार्टी का 13 अप्रैल को सम्मेलन:प्रदेशाध्यक्ष बोले- पिछड़ों को न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शनिवार को आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार ने पीसी की। सुनील ने बताया कि 13 अप्रैल को आजाद समाज पार्टी लखनऊ में 'पिछड़ा वर्ग अधिकार सम्मेलन' करने जा रही है। यह सम्मेलन किसानों को उनके अधिकार दिलाने के लिए और राजनीतिक रूप से जागरूक करने के लिए किया जा रहा है। सुनील कुमार ने कहा- पिछड़ा वर्ग (OBC) के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और समुचित प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के लिए हम लोग संघर्ष कर रहे हैं। हमारी मांग है कि पिछड़ा वर्ग के लिए लोकसभा और विधानसभाओं में राजनीतिक आरक्षण लागू किया जाए। जनसंख्या के अनुपात में 52% प्रतिनिधित्व और नौकरी में आरक्षण दिया जाए। 27% पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का सभी सरकारी नौकरियों एवं शैक्षणिक संस्थानों में तत्काल लागू किया जाए। आरक्षण को कमजोर करने वाली प्रवृत्तियों पर रोक लगे। जातिगत जनगणना की मांग अनिकेत धानुक ने कहा- क्रीमी लेयर की सीमा और निर्धारण को पुनः समीक्षा कर न्यायसंगत बनाया जाए। निजी क्षेत्र और न्यायपालिका में SC/OBC आरक्षण लागू किया जाए। जातिगत जनगणना (Caste Census) कराई जाए। वास्तविक जनसंख्या के सटीक आंकड़ों के लिए जातिगत जनगणना बेहद आवश्यक है। डेटा आधारित नीतियों के निर्माण से समान अवसर सुनिश्चित किए जाएं। पिछड़ा वर्ग (OBC) की स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) में भागीदारी सुनिश्चित की जाए। कृषि और असंगठित क्षेत्र पर निर्भर वर्ग के लिए विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाए। स्वरोजगार, स्टार्टअप एवं उ‌द्योग के लिए आसान ऋण और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाए। ‘पिछड़ों की आवाज उठाना लक्ष्य’ पदाधिकारियों ने कहा- हम ये स्पष्ट करना चाहते है कि पार्टी दलित - पिछड़ों के साथ हर उस व्यक्ति की आवाज बनेगी जो आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने सड़क से लेकर सदन तक कमजोरों की लड़ाई लड़ी है। हमारी पार्टी का सबसे बड़ा एजेंडा है कि हर कमजोर हाथ को सशक्त बनाया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    331 विस्थापित हिंदू परिवारों को मिला जमीन का मालिकाना हक:मियांपुर का नाम रविंद्रनगर हुआ, ग्रामीणों ने मनाई दिवाली
    Next Article
    जलती चिता से उपले निकालकर हुक्के में भरा, VIDEO:हापुड़ में चार दोस्त पहुंचे शमशान घाट, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment