Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जलती चिता से उपले निकालकर हुक्के में भरा, VIDEO:हापुड़ में चार दोस्त पहुंचे शमशान घाट, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश

    3 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में श्मशान घाट से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक ने जलती चिता से उपले निकालकर हुक्के में भर लिए। उसके साथ तीन दोस्त भी मौजूद थे। दोस्तों ने ही उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो में युवक चिता से डंडे के सहारे उपले निकालता दिख रहा है। इसके बाद वह जलते हुए उपले को हुक्के में भरता है। मामला शुक्रवार का है। वीडियो शनिवार को सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके तीन दोस्तों की तलाश की जा रही है। मामला हाफिजपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव का है। अब जानिए पूरा मामला… गांव निवासी मुन्नी देवी (75) का शुक्रवार को निधन हो गया था। परिवार ने पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। इसके बाद घर चले गए। इस दौरान चिता जल रही थी, तभी एक युवक अपने तीन दोस्तों के साथ पहुंचा। इनमें दो युवक दूसरे समुदाय के बताए जा रहे हैं। युवक अपने साथ हुक्का भी साथ लाए थे। उसने हुक्के में भरने के लिए जलती चिता से उपले निकालने शुरू कर दिए। उसके दोस्तों ने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया। इसे सोशल मीडिया पर डाला दिया। शनिवार शाम को वीडियो सामने आने पर लोगों में गुस्सा फैला गया। चिता की भस्म या उससे जुड़ी सामग्री का इस तरह हुक्के में इस्तेमाल करना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस टीम ने चारों युवक की जानकारी की। उनके घर पहुंची। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन युवक घर पर नहीं मिले। हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया, वीडियो सामने आने के बाद जांच की। इस वारदात में 4 युवक शामिल थे। इनकी पहचान कर ली गई है। पुलिस ने एक आरोपी अभिषेक को हिरासत में लेकर हुक्का बरामद कर लिया है। तीन आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 40 मंत्रियों के लिए फाइनल वोटर लिस्ट खतरे की घंटी:यूपी में जितने वोट से चुनाव जीते थे, उससे 10 गुना कट गए यूपी में चुनाव आयोग ने शुक्रवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की जो फाइनल लिस्ट जारी की है, वह प्रदेश सरकार और भाजपा के लिए चौंकाने वाली है। आंकड़े बताते हैं कि यूपी के 40 मंत्री 2022 विधानसभा चुनाव में जितने वोट मार्जिन से जीते थे, उसके 2 से 10 गुना वोटर उनकी सीट पर कम हो गए हैं। इनमें शहरी और ग्रामीण दोनों विधानसभा सीटें शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आजाद समाज पार्टी का 13 अप्रैल को सम्मेलन:प्रदेशाध्यक्ष बोले- पिछड़ों को न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे
    Next Article
    अपराधी का जन्मदिन मनाने पर तीन हेड कांस्टेबल निलंबित:पीलीभीत में वीडियो सामने आया था, एसपी ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment