Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में आर्यश्री संस्था का खेल दिवस:ऐशबाग स्टेडियम में 170 बच्चों ने दिखाया दमखम

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में रविवार को आर्यश्री संस्था की ओर से वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मलिन बस्ती के लगभग 170 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और मैदान में गूंजती तालियों ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरी ऊर्जा और जोश के साथ हिस्सा लिया। उनकी फुर्ती और उत्साह ने दर्शकों का मन मोह लिया।खेल प्रतियोगिताओं के बाद योग नृत्य और कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने 'ओ हो हो हो', 'धड़क-धड़क' और 'मिशन सिंदूर' जैसे लोकप्रिय गीतों पर शानदार प्रदर्शन किया। ये बच्चे ही देश का भविष्य हैं मुख्य अतिथि प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक युवा देश है और ये बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के महत्व पर जोर दिया, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है और टीम भावना विकसित होती है।संस्था की सचिव तुलिका धवन कपूर ने भी शारीरिक स्वास्थ्य की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि योग से शरीर मजबूत होता है, तनाव कम होता है और बचपन से ही अनुशासन की नींव पड़ती है। बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया प्रतियोगिता के समापन पर विजेता बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंकी रेस में रघुवर प्रथम, युवराज द्वितीय और केसर तृतीय रहे, जबकि बनी रेस में शुभम ने प्रथम, नाजिया ने द्वितीय और महक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर बच्चों की माताओं, महिमा पाल, दिव्यांशी, अर्पिता गुप्ता और अंजली गुप्ता को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथियों में न्यायमूर्ति वी.के. धवन, पीसीएस सृष्टि राठौर, न्यायाधीश विकास सक्सेना और बाल आयोग सदस्य अनीता अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीतांबर भट्ट की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा:भारतीय पर्वतीय महासभा के संस्थापक अध्यक्ष को किया गया याद
    Next Article
    सहारनपुर में सरकारी भूमि की अवैध बिक्री पर FIR:DM ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी, सतर्क रहने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment