Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में आंधी से दीवार ढही, छात्र की मौत:सड़क पर गिरा पेड़, 2.4 mm बरसे बादल; आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मंगलवार शाम को आंधी-बारिश से रहीमाबाद क्षेत्र में दीवार ढह गई। उसके नीचे दबकर कक्षा-3 के छात्र की मौत हो गई। मोहान रोड पर देवपुरी कॉलोनी के पास पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया। हजरतगंज चौराहा समेत कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। तेज आंधी से हजरतगंज, गोमतीनगर, सरोजनी नगर में होर्डिंग फट गए। दोपहर करीब 3 बजे मौसम बदला था। काले बादल छा गए। करीब 40 किलोमीटर के रफ्तार से आंधी चलने लगी। शाम करीब 4:30 बजे हजरतगंज, कैसरबाग, सरोजनी नगर समेत कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान करीब 2.4 mm बारिश हुई। आज (सोमवार को) सुबह से धूप और छांव का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज के लिए भी गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिन में 50 km की स्पीड से सतही हवा के झोंके चलते रहेंगे। गरज-चमक का अलर्ट भी जारी है। पेड़-खंभे और होर्डिंग के नीचे नहीं खड़े होने की सलाह दी है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम था। अधिकतम आर्द्रता 78 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 42 फीसदी रही। कल की 4 तस्वीरें- जून में ज्यादा दिन चलेगी लू मौसम विभाग ने मानसून-2026 को लेकर दूसरा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि इस बार मानसून के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। जून महीने की शुरुआत में भी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा और तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। इसके चलते जून में लू के दिन सामान्य से 2-3 दिन अधिक हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रशांत महासागर में बन रही एल-निनो परिस्थितियों और हिंद महासागर की मौजूदा स्थिति का असर मानसून पर पड़ सकता है। इससे पूरे मानसून सीजन में बारिश कम रहने की संभावना जताई गई है। 2 जून तक गर्मी से रहेगी राहत वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में 2 जून तक तेज आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कई स्थानों पर 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ जगहों पर हवा की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रदेश में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है और फिलहाल लू का असर पूरी तरह खत्म हो गया है। हालांकि, मौसम साफ होने के बाद 1 जून से तापमान में फिर 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बावजूद जून के पहले सप्ताह में लू चलने की संभावना नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में नकबजनी का खुलासा, एक गिरफ्तार:चोरी के जेवर, नकदी और क्षतिग्रस्त कैमरे बरामद, एक आरोपी की तलाश जारी
    Next Article
    पीलीभीत में युवक ट्रेन की चपेट में आया:पुलिस गश्त देख भागते समय गंभीर रूप से घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment