Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण के लिए बवाल:दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर; चेयरमैन के पक्ष के लोगों ने थाने में मारने को दौड़ाया

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में अंबेडकर जयंती मनाने के दौरान अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए बवाल हो गया। आयोजकों ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए नगर पंचायत की चेयरमैन के बेटे को बुलाया था। चेयरमैन का बेटा 4 लग्जरी गाड़ियों से वहां पहुंचा। वहां पहुंचते ही माल्यार्पण कर दिया। लोगों ने इसका विरोध कर दिया। कहा कि पहले बुद्ध प्रार्थना करनी थी, उसके बाद माल्यार्पण करना था। आयोजकों की ओर से ही विरोध हो जाने पर चेयरमैन के बेटे के पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। लोगों को गाली दे दी। इसके बाद दोनों तरफ से गालियां शुरू हो गईं। कुछ देर में मारपीट भी होने लगी। ईंट-पत्थर चले। बताया जा रहा है कि सरिया से भी मारपीट की गई। घायल ग्रामीण जब थाने पहुंचे तो चेयरमैन के बेटे के पक्ष के लोगों ने वहां भी मारने दौड़ा लिया। मामला बंथरा नगर पंचायत के शिवपुरा स्थित अंबेडकरनगर का है। 3 तस्वीरें देखिए- घायलों में तीन लोगों की पहचान हुई बंथरा नगर पंचायत की चेयरमैन रामावती रावत (65) हैं। उनके बेटे रंजीत ही उनका सारा कामकाज देखते हैं। आज अंबेडकर जयंती पर वह नगर पंचायत क्षेत्र के अंबेडकरनगर में लोगों के बुलाने पर पहुंचे थे। यहां बवाल के बाद तीन घायलों की पहचान हुई है। एक पक्ष के करन गौतम (20) और विशाल गौतम (17) चोटिल हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रंजीत रावत के पक्ष से बंथरा स्थित लाला खेड़ा निवासी सरवन (25) के सिर में चोट आई है। थाने में भी तोड़फोड़, मारपीट की कोशिश मारपीट के बाद एक पक्ष से करन और विशाल बंथरा थाने शिकायत करने पहुंचे। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के पक्ष से भी लोग पहुंच गए। आरोप है कि इन्होंने पहले पक्ष के लोगों को थाने परिसर में ही मारने के लिए दौड़ा लिया। इस पर पुलिस ने करन और विशाल को तुरंत थाना में कार्यालय के अंदर बंद कर दिया। इस दौरान रंजीत रावत के समर्थकों की धक्का-मुक्की से कार्यालय के दरवाजे का शीशा टूट गया। बंथरा थाने में बवाल की आशंका पर एडीसीपी (दक्षिणी) रल्लापल्ली वसंथ कुमार और एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को थाने में बैठा लिया। इसके बाद पूछताछ कर रहे हैं। गेट बंद मिला तो लात मारकर खोला स्थानीय लोगों के अनुसार, अंबेडकरनगर मोहल्ले में अंबेडकर मूर्ति पर हर जयंती पर कार्यक्रम होता है। यहां करन गौतम, विशाल गौतम, अमरेंद्र चौधरी अंबेडकर जयंती मनाए जाने की व्यवस्था कर रहे थे। तभी 4 लग्जरी गाड़ियों से बंथरा नगर पंचायत अध्यक्ष रामावती का बेटा रंजीत रावत अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचा। वहां पर अंबेडकर स्थल का गेट बंद मिला। आरोप है कि इन लोगों ने गेट में लात मारकर गेट खोला और अंदर गए। अंदर व्यवस्था कर रहे आयोजकों ने रंजीत को पहले बुद्ध प्रार्थना करने की बात कहकर माल्यार्पण करने से रोक दिया। इस बात पर चेयरमैन का बेटा रंजीत और उसके समर्थक भड़क गए। उन्होंने अपने पास ज्यादा समय न होने की बात कहते हुए जबरन अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिया। कहासुनी बढ़ी, लाठी-डंडे भी चले इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी बीच कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अभिषेक प्रियदर्शी पहुंचे और वह यह देखकर नाराज हो गए। उन्होंने विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। बाद में दोनों के लोगों ने लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और सरिया से जमकर मारपीट की। एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि इस मामले में अभी किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि घटना में हवाई फायरिंग होने की बात पता चली है। लेकिन, किस पक्ष की ओर से की गई, यह नहीं पता चल सका है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हवाई फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल, दोनों पक्षों से पूछताछ करने के साथ मामले की जांच की जा रही है। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- अंबेडकर जयंती- लाल टोपी और नीले गमछे में पहुंचे अखिलेश : मायावती बोलीं- बाबा साहब बहुजन के मसीहा थे लखनऊ में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। इस दौरान अखिलेश के गले में पड़े नीले गमछे ने सभी का ध्यान खींचा। अखिलेश सुबह 10 बजे सपा विधायकों-कार्यकर्ताओं के साथ हजरतगंज स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास पहुंचे। बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान में अस्पताल की लापरवाही से 331 बच्चे HIV पॉजिटिव:सिरिंज के दोबारा इस्तेमाल से फैला संक्रमण; 8 साल के बच्चे की मौत के बाद खुलासा
    Next Article
    कानपुर में अंबेडकर जयंती समारोह:बीमार आयोजक से मिलने मंच से उतरे सतीश महाना, महिला के मोबाइल से खुद ली सेल्फी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment