Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अंडरपास बना स्विमिंग पूल, कारें तैरने लगीं:100 से ज्यादा वाहन फंसे, लोग बोले- अधिकारियों ने सही से काम नहीं किया

    14 hours ago

    1

    0

    मैं 23 लाख की क्रेटा कार से परिवार के साथ अंडरपास से गुजर रहा था। अचानक कार पानी में बंद हो गई। इसका चैंबर फट गया। करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हो गया। यहां पानी भरा होने की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। लोगों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं है। लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। यह कहना है राहुल का, जो शनिवार को जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बने अंडरपास में अपनी कार लेकर फंस गए। लखनऊ में तेज बारिश के बाद जनेश्वर मिश्र पार्क के पास अंडरपास में कई फीट पानी भर गया। सीजन की सबसे तेज बारिश में अंडरपास स्विमिंग पूल में बदल गया। दोपहर 2 बजे से शाम करीब 7 बजे तक 100 से ज्यादा वाहन यहां फंसे रहे। कई गाड़ियों के इंजन खराब हो गए। मौके पर कबाड़ का काम करने वाले मोइनुद्दीन ने पानी से 250 चार और दोपहिया वाहनों की नंबर प्लेट निकालीं। उन्होंने बताया कि यहां बड़ी संख्या में लोग फंसे हैं। लोग घंटों मदद का इंतजार करते रहे, लेकिन नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर नजर नहीं आई। दैनिक भास्कर की टीम ने ग्राउंड पर पहुंचकर अंडरपास में जलभराव और फंसे वाहनों की हकीकत देखी। पढ़िए ये रिपोर्ट… पहले देखिए जलभराव की 3 तस्वीरें… दोस्त की गाड़ी लेकर आए अब हुई खराब शिवा ने बताया कि वह अपने दोस्त की गाड़ी लेकर आए थे। यहीं पर गाड़ी बंद हो गई। चाभी भी पानी में ही गिर गई। सभी ऑटो मैटिक गाड़ियां खराब हो रही हैं। लोगों को सुनने वाला कोई यहां पर मौजूद नहीं है। अशरफ ने बताया कि पूरा अंडर पास भरा है। तीन चार दिनों से बारिश हो रही है। 60 से अधिक गाड़ियां फंसी हैं, जब से हम यहां पर मौजूद हैं। 6 गाड़ियां तो हम लोग बाहर निकाल चुके हैं। धक्का लगाकर लोगों को बाहर निकालना पड़ रहा है क्योंकि इंजन में पानी जाने के बाद गाड़ियां स्टार्ट नहीं हो रहीं। कार तैरने लगी, बाइक सवार गिर पड़े अंडर पास में वाहनों के आवाजाही के बीच में तेज पानी की लहर बन रही थी। इसे में होटल ताज की तरफ से आया एक कार सवार तेजी से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कार 50 मीटर ही आने के बाद बंद हो गई। तेज पानी के बहाव के बीच उसका डायरेक्शन ही बदल गया। मानो कार तैरने लगी। इस बीच मौके पर मौजूद कई युवकों की मदद के बाद कार को लोगों ने बाहर निकलवाने में मदद की है। वहीं,दो पहिया बाइक सवार पानी में लगातार गिरते हुए नजर आए। इसके साथ ही कई लोग अंडर में जाने की बजाए उल्टी दिशा में वाहनों को घंटों तक लेकर जाते रहे। यहीं पानी में जलभराव के बीच एंबुलेंस से लेकर अधिकारियों की गाड़ियां भी जाती दिखीं, लेकिन व्यवस्था में कोई मौजूद नजर नहीं आया। जलभराव रोकने के लिए बनेगा नाला नगर निगम के चीफ इंजीनियर महेश वर्मा ने बताया कि जलभराव रोकने के लिए नगर निगम 3 करोड़ रुपए की लागत से एक नए नाले के निर्माण की योजना तैयार की है। योजना के तहत मरीन ड्राइव अंडरपास से लेकर पंपिंग स्टेशन अंडरपास (G-20 रोड) तक करीब 1 किलोमीटर लंबा नाला बनाया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होते ही इस इलाके में बारिश के दौरान पानी जमा होने की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। नगर निगम की तरफ से प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भूतनाथ क्षेत्र की तरफ से आने वाला पानी भी उसी नाले में गिरता है, जिससे मरीन ड्राइव सहित आसपास के पानी की निकासी भी होती है। अब नया नाला बनने के बाद वहां का पानी आराम से निकल जाएगा। …………… ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ के आशियाना में 36-घंटे से घरों में कैद लोग:3 दिन की बारिश से सड़कें डूबीं, 250 से ज्यादा दुकानों वाली खजाना मार्केट बंद लखनऊ में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश ने आशियाना को पानी में डुबो दिया है। सेक्टर ई, एल, जी और एच समेत कई इलाकों में सड़कें और घरों के बाहर घुटनों से ऊपर तक पानी भरा है। हजारों लोग 36 घंटे से घरों में कैद हैं। जलभराव के कारण 250 से ज्यादा दुकानों वाली खजाना मार्केट बंद है। व्यापारियों का कारोबार ठप है और लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता बोले- दामाद ने बेटी-नातिन को मारकर लटकाया:गाजियाबाद में नर्स से अफेयर था; सिर्फ तख्त पर कुंडे से फंदा कैसे लगाएगी
    Next Article
    कानपुर में हाईटेंशन लाइन के करंट से चाचा-भतीजे की मौत:3 घंटे से हंगामा; बेटी शव से चिपककर चीखती रही, पत्नी बेसुध हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment