Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ आधी रात को प्रदर्शन:ट्रंप कि तस्वीर जलाकर सुलगाई सिगरेट, खामेनेई की मौत पर भड़के

    6 hours ago

    1

    0

    छोटा इमामबाड़ा पर आधी रात को ईरान पर किए गए हमले के विरोध में नितिन याहू और ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन से पहले शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की याद में मजलिस पढ़ी। इस दौरान बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने नेतन्याहू और ट्रंप की तस्वीर जलाकर सिगरेट सुलगाई। अमेरिका, इजरायल और सऊदी अरब का पुतला फूंका। युद्ध में इजराइल का साथ देने वाले सभी देशों का खुलकर विरोध किया। नारा लगाया 'एक से बढ़कर एक जलील अमेरिका और इजरायल'। अयातुल्ला अली खामेनेई जिंदाबाद। देखिए 3 तस्वीरें… 'ईरान पर हमला मानवता के खिलाफ' मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि हमारे रहबर अयातुल्ला अली खामेनेई को रहती दुनिया तक भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने हमेशा जालिम के खिलाफ आवाज उठाई। गाजा में बेगुनाहों का जब खून बहाया जा रहा था उनके समर्थन में उतरे। मासूम बच्चों और औरतों का खून बहाने वाले आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। अमेरिका और इजरायल ने जिस तरह से सुप्रीम लीडर की हत्या किया या बेहद निंदनीय है। जहां एक तरफ वार्ता हो रही थी वही दूसरी ओर ईरान पर हमला कर दिया गया यह मानवता के खिलाफ है। ट्रंप पूरी दुनिया पर अपनी दादागिरी करना चाहता है। ‘ईरान को अमेरिका की दादागिरि कबूल नहीं’ नेतन्याहू और ट्रंप की तस्वीर से सिगरेट सुलगाने वाले प्रदर्शनकारी काविश ने कहा कि अमेरिका और इजराइल का जितना विरोध किया जाए कम है। इन लोगों ने मिलकर हमारे सुप्रीम लीडर की हत्या किया। हम लोग अपने रहबर अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए जान देने को तैयार हैं। मगर हमारे रहबर को धोखे से मारा गया। हम लोग हमेशा कहेंगे कि नेतन्याहू और ट्रंप हत्यारे हैं। ट्रंप कि सनक ने कई देशों को बर्बाद कर दिया। ये सभी को अपने सामने झुकाना चाहता है। अपनी शर्तों पर व्यापार करना चाह रहा बात। मगर ईरान इसकी एक भी शर्त स्वीकार नहीं किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:सीतापुर में होलिका दहन स्थल पर ग्रामीणों-प्रशासन में विवाद, गैस रिसाव से घर में लगी आग
    Next Article
    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:तेंदुए ने 14 साल के बच्चे को नोचकर मार डाला, ट्रेन की चपेट में आने से युवक का हाथ कटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment