Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अपर्णा यादव के खिलाफ दी गई तहरीर:सपा का झंडा जलाने पर जताई नाराजगी, राष्ट्रीय सचिव बोले- करोड़ों कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है

    21 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दिया। महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के द्वारा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का झंडा जलने पर नाराजगी जताई। सपा के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप कुमार कुमार ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है। ‘झंडे से कार्यकर्ताओं की भावनाएं जुड़ी’ प्रदीप कुमार ने कहा कि विरोध के नाम पर किसी भी पार्टी का झंडा जालना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पार्टी के झंडे से करोड़ो कार्यकर्ताओं की भावनाएं जुड़ी होती हैं। महिला आरक्षण बिल के नाम पर विरोध करते हुए विधान सभा के सामने हमारी पार्टी का झंडा जलाया गया जिसके बाद से ही जम सभी आहत है। हमने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है अगर कार्रवाई नहीं हुई तो महा आंदोलन होगा। 'झंडा जलाकर प्रदेश का माहौल खराब किया गया' प्रदीप ने कहा कि झंडा जलाने के बाद तमाम कार्यकर्ता बेहद आक्रोशित है झंडे में साइकिल के निशान के साथ हमारे नेताजी मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर थी। इससे प्रदेश और देश का माहौल बिगड़ सकता है इसलिए हम चाहते हैं कि संबंधित घटना में कानूनी कार्रवाई की जाए। हमने तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करके कठिन कार्रवाई की मांग किया है। सपा के साथ जो कांग्रेस का झंडा जलाया गया उसमें तीन रंग थे जो तिरंगा का स्वरूप है कम से कम विरोध करते समय इसका ध्यान रखना चाहिए। ‘शिष्टाचार की सीमा को पार किया’ सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि झंडा नहीं जला सकते इससे बहुत ही गलत संदेश जाता है इससे ये भी पता चलता है कि आप को देश के कानून की जानकारी नहीं है। सबसे दुखद है कि विधानसभा के सामने यह घटना हुई। राजनीति में जो शिष्टाचार रेखा को पार करके काम किया गया है। राजनीति अपनी जगह है विरोध का भी एक पैमाना होता है विरोध करने का अधिकार सबको है मगर भावनाओं को ध्यान में रखना जरूरी है। प्रदेश-देश का अमन चैन ना बिगड़े इसलिए कार्रवाई जरूरी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री ने सोमनाथ यात्रा विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी:कहा- कोई सोचता था कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा, बटुकों ने किया मंगलाचरण
    Next Article
    अपने ही घर में चोरी करने वाले चाचा-भतीजा गिरफ्तार:भदोही में नातिन के शादी के लिए रखे जेवरात और साड़ियां चोरी कर भागे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment