Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अपार्टमेंट का पिलर धंसा, 25 परिवारों को निकाला:निवासी बोले- लगा जैसे भूकंप आ गया, मौके पर पुलिस-SDRF-NDRF

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में वजीरगंज के एसए अपार्टमेंट में सोमवार को एक पिलर नीचे धंसने से हड़कंप मच गया। एहतियातन पूरे अपार्टमेंट को खाली करा दिया गया। यहां करीब 25 परिवार रहते हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने आसपास बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी है। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद हैं। जिलाधिकारी विशाख जी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अपार्टमेंट निवासी मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि उनकी पत्नी बालकनी में खड़ी थीं। तभी अचानक बिल्डिंग का एक पिलर नीचे की ओर धंस गया। उन्होंने कहा, हम सभी लोग डर गए। ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो। 3 तस्वीरें देखिए… डीएम बोले- सुरक्षा को देखते हुए खाली कराया अपार्टमेंट जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि एक पिलर के बैठने की सूचना मिली थी। इसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल पूरे अपार्टमेंट को खाली करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन परिवारों के पास रहने की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए रैन बसेरे में रहने की व्यवस्था की जाएगी। प्रशासन की टीम लगातार बिल्डिंग की स्थिति पर नजर रख रही है। 2010 में हुआ था बिल्डिंग का निर्माण वजीरगंज में लाल मस्जिद के पास स्थित एसए अपार्टमेंट का निर्माण वर्ष 2010 में हुआ था। बिल्डिंग के एक हिस्से में पिलर बैठने की सूचना के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लोगों को बाहर निकाल दिया। भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जर्जर भवनों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद नगर निगम की ओर से जर्जर भवनों को खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है। जरूरत पड़ने पर ऐसे भवनों को गिराने और आसपास का रास्ता बंद करने के निर्देश भी दिए गए हैं। 'अचानक बिल्डिंग के कोने का पिलर नीचे धंस गया' अपार्टमेंट निवासी मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि उन्होंने करीब 20 लाख रुपए में यह फ्लैट लिया था। पांच मंजिला अपार्टमेंट में करीब 25 फ्लैट हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 6-7 महीने से बिल्डिंग की स्थिति ठीक कराने के लिए मेंटेनेंस देखने वालों से कहा जा रहा था, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि आज अचानक बिल्डिंग के कोने का पिलर नीचे धंस गया उस समय पत्नी घर पर थीं। पिलर धंसने की जानकारी मिलने पर वह डर गईं। ऐसा लगा कि पूरी बिल्डिंग नीचे धंस सकती है। मोहम्मद इस्माइल ने कहा कि उन्होंने बिल्डिंग बनने के समय ही फ्लैट खरीदा था। उनकी पूरी पूंजी इसमें लगी है। अब बिल्डिंग के गिरने का डर बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेंटेनेंस की जिम्मेदारी देखने वाले वकील अहमद ने शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया। LDA अपर सचिव ने नहीं दी स्पष्ट जानकारी LDA अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा से जब बिल्डिंग के नक्शे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी अभी जुटाई जा रही है। फ्लैट के मानकों और सुरक्षा से जुड़े सवालों पर उन्होंने स्पष्ट जानकारी नहीं दी। ट्रैफिक पुलिस का पोस्ट- वैकल्पिक मार्ग पर जाएं
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिंपल-प्रियंका साथ में प्रचार करेंगी? अखिलेश ने जवाब नहीं दिया:सपा प्रमुख बोले- डिप्टी सीएम फिर डपटे जाएंगे, BJP मुस्लिमों का अधिकार छीन रही
    Next Article
    प्रयागराज में नागरिक समाज का विरोध प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची SIR प्रक्रिया रद्द करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment