Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अधिकतम तापमान 3.1 और न्यूनतम 1.4 डिग्री बढ़ा:24 घंटे में और चढ़ेगा पारा, सुबह धुंध-कोहरा छाया; स्कूल खुले

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह हल्की धुंध और कोहरे का असर है। पिछले 3 दिन की तरह आज भी तेज धूप निकलेगी। दिन में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दोपहर में समय में तेज धूप के चलते तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किए जाने के आसार हैं। ठंड की वजह से बंद किए गए सभी स्कूल खुल गए। सामान्य से अधिक रहा पारा रविवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 3.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री अधिक रहा है। दिन में मौसम साफ रहने के चलते पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। कल से फिर से पड़ेगी सर्दी मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सुबह के समय में मौसम ठंडा बना रहेगा। इस दौरान हल्की धुंध और कोहरे का असर भी बना रहेगा। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवा की रफ्तार और दिशा बदली है। इसके चलते लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में ठंड से राहत मिली है। अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे सर्दी का असर और घटेगा। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 12 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होगा और एक बार फिर उत्तर-पश्चिमी हवाएं सक्रिय होंगी। इससे तापमान में फिर 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:शौचालय के लिए खून से लेटर लिखा, ट्रांसजेंडर मां बनी; सिर मुंडवा रहे पार्षद को उठा ले गए
    Next Article
    परिजनों से नाराज छात्राएं बिहार से पहुंची कानपुर:दिल्ली जाने से पहले RPF ने 3 नाबालिगों को किया बरामद, ट्रेन से उतरकर स्टेशन पर घूम रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment