Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा:हाथों में झंडा लेकर पार्षदों ने लगाए जिंदाबाद के नारे

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में भाजपा की तरफ से गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। महानगर स्थित हीवेट पालीटेक्निक से 35 वीं वाहिनी पीएसी निकाली गई पदयात्रा में कई लोग मौजूद रहे। महानगर वार्ड के पार्षद हरीश चन्द्र लोधी और हीवेट पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य कुंदन सिंह के संयुक्त नेतृत्व में पालीटेक्निक के सैकड़ों छात्रों के अलावा भारी संख्या में क्षेत्रीय जनों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। इस तिरंगा पदयात्रा में महानगर थाने की पुलिस का सराहनीय योगदान रहा। लाला लाजपत राय वार्ड में निकली भव्य तिरंगा यात्रा लाला लाजपत राय वार्ड के पार्षद राघवराम तिवारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। पार्षद कार्यालय से शुरू हुई यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा ने किया। यात्रा में लोक गायिका शीलू श्रीवास्तव ने सुनो गौर से दुनिया वालों, ऐ वतन तेरे लिए सहित कई गीतों को प्रस्तुत कर देशभक्ति की अलख जगाई। पंचमुखी हनुमान मंदिर, कुर्सी रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए यात्रा टेढ़ी पुलिया चौराहे पर संपन्न हुई। स मौके पर उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के सभापति विवेक सिंह तोमर, पार्षद राघवराम तिवारी, मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, वार्ड अध्यक्ष राम प्रसाद यादव, शीलू श्रीवास्तव, अमित, अशोक तिवारी सहित कई शिक्षण संस्थानों, गुरुकुल के स्टूडेंट्स, टीचर्स, स्थानीय निवासी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। चिनहट में निकाली गई तिरंगा यात्रा चिनहट इलाके में देशभक्ति के भारी उत्साह के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और तिरंगा यात्रा के संयोजक बृज बहादुर भारद्वाज के नेतृत्व में यह यात्रा संपन्न हुई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज परिसर से हुआ। हाथों में तिरंगा लिए भारत माता के जयकारों के साथ यह यात्रा गांधी अस्पताल और गांधी चौक चौराहा होते हुए फिर से बालिका इंटर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में पिछड़ा वर्ग आयोग की जनसुनवाई:आयोग के सदस्य बृजेश कुमार ने जनप्रतिनिधियों से लिया फीडबैक, 75 जिलों का करेंगे दौरा
    Next Article
    उमर के काफिले की दो कारें बरामद:हटवा गांव का प्रधानपति ले गया था मांगकर, प्रतापगढ़ पुलिस ने प्रयागराज से पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment